Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 10-20 नहीं, इस एक्टर ने एक साथ साइन की थी 70 फिल्में; बड़े – बड़े दिग्गज रह गये थे पीछे

10-20 नहीं, इस एक्टर ने एक साथ साइन की थी 70 फिल्में; बड़े – बड़े दिग्गज रह गये थे पीछे

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा 80 के दशक में सबसे चर्चित सितारों की लिस्ट में शामिल थे. उन्होंने अपने करियर में कई जबरदस्त फिल्में की हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय अभिनेता के पास 10-20 नहीं, बल्कि 70 फिल्में थीं. जानिए कैसे अचानक चमक गई थी एक्टर की किस्मत. 

Last Updated: March 25, 2026 | 3:58 PM IST
govinda born - Photo Gallery
1/7

कब हुआ था जन्म?

अभिनेता गोविंदा का जन्म 21 दिसंबर 1963 को हुआ था. उनके पिता का नाम अभिनेता अरुण (उर्फ अरुण कुमार आहूजा) और मां का नाम गायिका-अभिनेत्री निर्मला देवी था.

govinda debut - Photo Gallery
2/7

साल 1986 में किया डेब्यू

गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'लव 86' की थी. इस फिल्म ने उन्हें काफी पहचान दिलाई.

govinda movies - Photo Gallery
3/7

चमका करियर

पहली फिल्म 'लव 86' की सफलता के बाद अभिनेता ने 'खुदगर्ज', 'दरिया दिल', 'घर घर की कहानी' और 'हत्या' जैसी फिल्म में काम किया.

govinda signed 70 movies - Photo Gallery
4/7

70 फिल्में एक साथ साइन हुआ थी

आईटीएमबी शोज के साथ एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि उन्हें डेब्यू के बाद कई फिल्में एक साथ ऑफर हुई थी. उन्होंने कहा, 'मेरे पास 70 फिल्में थीं.ट जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सचमुच एक साथ इतनी सारी फिल्मों में काम किया, तो उन्होंने जवाब दिया, 'नहीं, मेरे पास एक ही समय में 70 फिल्में थीं.'

govinda films - Photo Gallery
5/7

कुछ फिल्में छोड़नी पड़ी

आगे बातचीत में अभिनेता ने बताया, 'बाद में, 8-10 फिल्में अपने आप बंद हो गईं, या शायद 5-6. फिर 4-5 फिल्में मुझे तारीखों और शेड्यूल की वजह से छोड़नी पड़ीं.'

govinda last film - Photo Gallery
6/7

कौन सी थी आखिरी फिल्म?

गोविंदा को आखिरी बार 2019 में आई फिल्म 'रंगीला राजा' में देखा गया था.

govinda - Photo Gallery
7/7

कई कार्यक्रमों में आते हैं नजर

अभिनेता गोविंदा आजकल छोटे-छोटे कार्यक्रमों में जाते रहते हैं. इसके वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल होते हैं, जिसमें वो डांस करते और गाते हुए नजर आते हैं. अभिनेता कहते हैं कि एक बार फिर से वह बड़े पर्दे पर दिखेंगे.

More News