Grocery shopping tips: खाने का सामान खरीद रहे हैं तो इन 5 बातों का रखें ध्यान, सेहत के लिहाज से बेहद जरूरी
Grocery shopping tips: अपनी रोजमर्रा के जीवन के खाने-पीने के सामान को लेने के लिए हम अक्सर किराने की दुकान, बाजार या किसी शॉपिंग मॉल में जाते हैं. आजकल लोग समय के अभाव में खाद्य पदार्थों को जल्दी-जल्दी में खरीद लेते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं यह आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है. इससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि हम जल्दबाजी में कई बार ऐसे खाद्य पदार्थ ले आते हैं, जो मिलावटी होने के साथ ही साथ एक्सपायर या फ्रेश नहीं होते हैं. चलिए जानते हैं बाजार या दुकान से सामान लेते समय सेहत के लिहाज से किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें
किसी भी खाद्य पदार्थ को लेते समय आपको उसकी एक्सपायरी डेट चेक किए बिना नहीं लेना चाहिए. अगर आपने एक्सपायरी डेट चेक किए बिना किसी समान को ले लिया और उसका सेवन किया तो हो सकता है कि आपको फूड प्वॉइजनिंग के साथ ही साथ पाचन संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़े.
फ्रेश सब्जियां और फल ही खरीदें
किसी भी दुकान, मॉल या बाजार से फल और सब्जियां खरीदते समय आपको यह जरूर देखना चाहिए कि आप द्वारा लिया जाने वाला समान फ्रेश है भी या नहीं. अगर फल और सब्जियां ताजे नहीं है तो यह आपकी सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी हो सकते हैं.
प्रोडक्ट की एक लिस्ट बनाएं
अपने रोजमर्रा के जरूरी समान को लेने से पहले आपको उसकी एक लिस्ट तैयार कर लेनी चाहिए ताकि आपको यह पता रहे कि आपको कौन से सामान लेने हैं और कौन से नहीं. इससे आप सही और चुनिंदा खाद्य पदार्थों को ही लेंगे और आप बाहर का या अन्य पैकेज्ड फूड्स खाने से बचेंगे.
लेबल जरूर पढ़ें
अगर आप कोई पैकेट वाला खाद्य पदार्थ ले रहे हैं तो ऐसे में सबसे जरूरी है कि उसका लेबल पढ़ें. लेबल पढ़ने से आपको उस खाद्य पदार्थ के अंदर इस्तेमाल किए गए इंग्रीडिएंट्स का पता चल सकेगा और आप यह समझ सकेंगे कि यह आपके लिए कितना लाभकारी है और कितना नुकसानदायक है.
अपना कैरी बैग साथ ले जाएं
अगर आप शॉपिंग करने के लिए निकले हैं और ऐसे में फल, सब्जियां और अन्य खाने पीने के समान लेने जा रहे हैं तो अपना कैरी बैग साथ ले जाएं. दरअसल, मार्केट में आपको पॉलिथिन वाला बैग दिया जाता है, जो खाद्य पदार्थों के साथ मिल जाने पर माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पैदा कर सकता है.
पैकेट को रखने से पहले पोछें
अगर आप कोई पैकेट वाली दाल, राजमा, नमकीन आदि लेक आए हैं तो सबसे जरूरी है कि घर लाते ही किचन में रखने से पहले उसे किसी सूखे कपड़े से पोछ लें. ऐसा करने से आपके पैकेट पर बैक्टीरिया या इंफेक्शन होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.