‘स्पेशल वन’ के साथ नजर आए हार्दिक पंड्या, सोशल मीडिया पर छाई जोड़ी, लिखा- ‘माई प्रिंसेस…’
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं. इस बार वजह बनी हैं उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा है जिनके जन्मदिन पर हार्दिक ने एक अनदेखी तस्वीर साझा कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.
बर्थडे पर खास अंदाज
माहिका के जन्मदिन के मौके पर हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की. फोटो में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है.
पहली बार दिखी ऐसी तस्वीर
यह तस्वीर पहले कभी पब्लिक नहीं हुई थी. जैसे ही यह सामने आई, फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. दोनों ही इस फोटो में एक पूल में नजर आ रहे हैं.
दिल छू लेने वाला कैप्शन
हार्दिक ने तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा," हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस"
तेजी से वायरल हुई पोस्ट
पोस्ट अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कुछ ही समय में इस फोटो ने इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.
फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएं
फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ की और माहिका को जन्मदिन की बधाइयां दीं.
फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ की और माहिका को जन्मदिन की बधाइयां दीं.
क्या रिश्ता होगा ऑफिशियल?
अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या हार्दिक और माहिका जल्द ही अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदलेंगे या नहीं?
स्टाइल और फिटनेस की दीवानी
महिका अपनी फिटनेस और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. वह दिखने में काफी हॉट है.