Healthy Dessert Idea: ये 6 मिठाइयां दूर करेंगी आपकी Sugar Craving, साथ ही रखेंगी सेहत का ध्यान
अगर आपको भी मीठा खाने की क्रेविंग होती है लेकिन आप स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मीठा खाने से परहेज करते हैं, तो अब मत करिये. अपनी sweet craving को दूर करने का बेस्ट ऑप्शन है कि कुछ मीठा खा लिया जाये. यहां पर कुछ ऐसे desserts के बारे में बताया गया है जो आपकी मीठा खाने की क्रेविंग को तो दूर करेंगे ही साथ ही हेल्थ को भी नुकसान नहीं पहुंचाएंगे. बल्कि इसके विपरीत ये आपको पोषण देंगे.
फ्रूट कस्टर्ड
मिल्क में कस्टर्ड पाउडर डालकर उबालें, उसके बाद उसमें शहद और कटे फल (केला, सेब, अनार) डालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. जब यह सेट हो जाये तो इसे सर्व करें; यह विटामिन से भरपूर हल्का डेजर्ट है.
चिया पुडिंग
दूध या कोकोनट मिल्क में चिया सीड्स, शहद और वनीला एसेंस मिलाकर रात भर रखें. ऊपर से फल और ड्राई फ्रूट्स डालें; ओमेगा-3 से भरपूर यह सुपरफूड डेजर्ट का हेल्दी ऑप्शन है.
ड्राई फ्रूट आइसक्रीम
दूध में मखाना और काजू भिगोकर रख दें. कुछ देर बाद इसमें स्ट्रॉबेरी और पिस्ते के कुछ टुकड़े मिलाकर ब्लेंड कर लें. अब आइस ट्रे में या आइस-क्रीम सेटर में स्ट्रॉबेरी और पिस्ते के कुछ टुकड़े डालें और उसके ऊपर ये मिश्रण डालकर फ्रीजर में रख दें. कुछ घंटों में आपकी शुगर फ्री आइस क्रीम तैयार हो जाएगी.
ओट्स लड्डू
देसी घी में भुने हुए ओट्स, गुड़, घी और नट्स को पीसकर लड्डू बाँधें; फाइबर से भरपूर यह पारंपरिक स्टाइल हेल्दी मिठाई है.
बनाना आइस क्रीम
पके हुए केले को ब्लेंडर में पीसकर वनीला या कोको मिलाएं उसके बाद इसे फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें; आइसक्रीम जैसा यह डेयरी-फ्री डेजर्ट पोटैशियम का अच्छा स्रोत है.
डेट बाइट्स
खजूर के बीज निकलकर उसको ब्लेंडर में डालकर पीस लें. अब सारे ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को देसी घी में भून लें खजूर को भी उसी कड़ाही में मिलकर पकाएं. जो मिश्रण तैयार होगा उसे एक ट्रे में घी लगाकर फैला लें. ठंडा होने पर टुकड़ों में काट लें. पोषण से भरपूर हेल्दी मिठाई तैयार है.