Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Hero Karizma XMR vs Yamaha R15 कौन है सेगमेंट की बेस्ट? फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन आगे, जानें अंतर

Hero Karizma XMR vs Yamaha R15 कौन है सेगमेंट की बेस्ट? फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन आगे, जानें अंतर

हीरो करिज्मा भारत में हमेशा से ही काफी लोकप्रिय बाइक रही है, लेकिन किसी कारणवश इसे बंद कर दिया गया था. लेकिन, हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजार में Hero Karizma XMR 210 को लॉन्च कर दिया है. लॉन्च के बाद सी ही यूजर्स का एक अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. इस बाइक में एक बेहतरीन इंजन और फीचर्स दिए गए हैं.

बाजार में इसका मुकाबला Yamaha R15 के साथ किया जा रहा है. लेकिन,इन दोनों में से आपके लिए कौन सी बाइक ज्यादा अच्छी रहेगी चलिए जानते हैं इस बारे में. 

Last Updated: March 21, 2026 | 12:55 PM IST
Features - Photo Gallery
1/6

फीचर्स में अंतर

Karizma XMR 210 में आपको LCD और 4.2-इंच की TFT डिस्प्ले भी दी गई है. जबकि, Yamaha R15 में केवल LCD देखने के लिए मिलती है. जबकि, XMR 210 में आपको कोई राइडिंग मोड नहीं मिलता है और Yamaha R15 में आपको स्ट्रीट और ट्रेक जैसे ड्राइविंग मोड्स भी दिए जाते हैं.

Engine difference - Photo Gallery
2/6

इंजन में अंतर

Karizma XMR 210 में आपको 210cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है. वहीं, Yamaha R15 में आपको 155cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है. दोनों ही बाइकें 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती हैं.

difference in power - Photo Gallery
3/6

पावर में कौन आगे

पावर की बात करें तो दोनों ही बाइकें काफी दमदार हैं. Karizma XMR 210 में आपको दमदार इंजन मिलता है, जो 25.5 PS की पावर निकालकर देता है. इसके साथ ही अगर आप Yamaha R15 लेते हैं तो इस बाइक में आपको 18.4 PS की दमदार पावर देखने के लिए मिलती है.

top speed - Photo Gallery
4/6

स्पीड में कौन आगे

अगर आप Karizma XMR 210 बाइक लेते हैं तो इसमें आपको 130 से लेकर 137 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड देखने के लिए मिलती है. वहीं, अगर आप Yamaha R15 के फैन हैं तो इस बाइक में आपको 140 kmph तक की माइलेज देखने के लिए मिल सकती है. हालांकि, यह कम ज्यादा भी हो सकती है.

Safety Features - Photo Gallery
5/6

कौन से सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं

Karizma XMR 210 में एक अच्छी लाइिंग और वीजिबिलिटी के साथ आपको सेफ्टी फीचर्स के तौर पर ड्यूल चैनल ABS और petal disc देखने के लिए मिलती है. इसके अलावा Yamaha R15 में आपको स्टैंडर्ड ड्यूल चैनल ABS के साथ ही साथ ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी देखने के लिए मिलता है.

Tyres difference - Photo Gallery
6/6

कैसे मिलते हैं टायर

दोनों बाइकों के टायर की बात करें तो इसमें आपको एक बेहतरीन क्वालिटी के टायर वह भी अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ देखने के लिए मिलते हैं. अगर आप बाइक लेने जा रेहे हैं तो ऐसे में टायर को चेक करके ही बाइक लें.

More News