Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कोहली, मेसी या रोनाल्डो इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई कौन करता है? विराट के एक पोस्ट की फीस जान उड़ जाएंगे होश

कोहली, मेसी या रोनाल्डो इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई कौन करता है? विराट के एक पोस्ट की फीस जान उड़ जाएंगे होश

Highest Paid Celebrities On Instagram: विराट कोहली का 274 मिलियन फॉलोअर वाला इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब होने से हलचल मच गई है. विराट कोहली जिनके 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं अपना अकाउंट नहीं ढूंढ पाए और न ही फैंस को उनकी प्रोफाइल अपनी फॉलोअर लिस्ट में मिली. कयास लगाए जा रहे हैं कि कोहली ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की वजह से अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है. ऐसी खबरें हैं कि उनके भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी नहीं मिल रहा है. यह साफ नहीं है कि विराट कोहली का अकाउंट जानबूझकर डीएक्टिवेट किया गया था या किसी टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से न तो विराट कोहली, न ही उनकी टीम ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी दी है. कोहली इंस्टाग्राम पर highest paid celebrities में शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं कि  विराट कोहली कितना कमाते हैं? और इंस्टाग्राम में कमाई के मामले में कैन से ग्लोबल स्टार्स उनसे आगे हैं.

मेसी और रोनाल्डो के बाद इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स 

विराट कोहली की इंस्टाग्राम पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो (650 मिलियन) और लियोनेल मेसी (500 मिलियन) के बाद दुनिया भर में तीसरे सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट थे. कोहली के बाद नेमार जूनियर हैं, जिनके 215 मिलियन फॉलोअर्स हैं. कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट के गायब होने से फैंस बहुत परेशान हैं.

Last Updated: January 30, 2026 | 10:03 AM IST
virat kohli - Photo Gallery
1/8

कोहली एक पोस्ट से कितना कमाते हैं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली, जो प्रमोशनल पोस्ट के लिए ₹12-14 करोड़ चार्ज करते हैं, कुछ समय से इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं. उन्होंने पहले कई प्रमोशनल पोस्ट डिलीट करके क्रिकेट और परिवार के प्रति अपने कमिटमेंट का संकेत दिया था.

Cristiano Ronaldo - Photo Gallery
2/8

इंस्टा पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बादशाहत

दुनिया में सबसे ज्यादा इंस्टा पर फॉलोअर्स वाले व्यक्ति क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं. उनको इंस्टाग्राम पर 650 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. जिसके उनकी अच्छी-खासी कमाई भी होती है. रोनाल्डो इंस्टा पर एक पेड पोस्ट के लिए करीब 3.23 मिलियन डॉलर लेते हैं. जो भारतीय रुपये में 27.94 करोड़ रुपये के करीब है.

Lionel Messi - Photo Gallery
3/8

लियोनेल मेस्सी करते हैं तगड़ी कमाई

सबसे ज्यादा इंस्टा पर फॉलोअर्स के मामले में लियोनेल मेस्सी दूसरे स्थान पर हैं.लियोनेल मेस्सी उन चुनिंदा व्यक्तियों में जिनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 500 मिलियन पार कर चुकी है. मेस्सी के फिलहाल 510 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं. लियोनल मेसी प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 2.6 से 5 मिलियन प्रति पोस्ट फीस वसूलते हैं. भारतीय रकम में यह 21 से 25 करोड़ रुपये बैठती है.

Selena Gomez - Photo Gallery
4/8

सेलेना गोमेज

सेलेना गोमेज के इंस्टाग्राम पर करीब 400 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. और वह एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए लगभग $2,558,000, यानी करीब 22 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं.

Kylie Jenner - Photo Gallery
5/8

काइली जेनर

काइली जेनर के Instagram अकाउंट को 390 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनकी एक पोस्ट की कीमत करीब $2,386,000 होती है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 20 करोड़ रुपये के बराबर है.
ड्वेन जॉनसन

Dwayne Johnson - Photo Gallery
6/8

ड्वेन जॉनसन

हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक के इंस्टाग्राम पर 390 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह एक पोस्ट के लिए करीब $2,326,000, यानी लगभग 20 करोड़ रुपये फीस लेते हैं.

Ariana Grande - Photo Gallery
7/8

एरियाना ग्रांडे

पॉप सिंगर एरियाना ग्रांडे के इंस्टाग्राम पर 370 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनकी एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट की कीमत करीब $2,264,000, यानी लगभग 19 करोड़ रुपये बताई जाती है.

Kim Kardashian - Photo Gallery
8/8

किम कार्दशियन

किम कार्दशियन के इंस्टाग्राम पर 350 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह एक पोस्ट के लिए करीब $2,176,000, यानी लगभग 18 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं.