Honda 0 Alpha EV vs Kia Syros EV कौन बनेगी अपने सेगमेंट की बेस्ट? जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस में अंतर
Honda 0 Alpha EV vs Kia Syros EV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है. भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक के बाद एक ईवी कारें लॉन्च हो रही हैं. अब मार्केट में New Honda EV vs Kia Syros EV को लेकर काफी चर्चा हो रही है. हालांकि, दोनों कारें अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुई हैं, लेकिन कंपनी इसे जल्दी लाने की तैयारी में है.
Honda द्वारा 0 Alpha EV को लाए जाने की बात की जा रही है. दोनों ही कारें न केवल रेंज में अच्छी बताई जा रही हैं, बल्कि फीचर्स और परफॉर्मेंस में भी काफी किफायती रहने वाली हैं. चलिए जानते हैं दोनों के बीच में कुछ बड़े अंतरों के बारे में.
दोनों कारों की टेस्टटिंग शुरु
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी लॉन्च से पहले दोनों कारों की टेस्टिंग की जा रही है. हाल ही में Honda 0 Alpha EV की टेस्टिंग की गई है, जिसमें कार के इंटीरियर और फीचर्स की कुछ जानकारी सामने आई है. वहीं, Kia Syros EV को भी टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है.
फीचर्स में अंतर
Honda 0 Alpha EV में आपको एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए जाने के साथ-साथ हेक्सागोनल स्टेयरिंग व्हील भी दिया जा सकता है. इसके अलावा Kia Syros EV में आपको ADAS, ड्यूल पेन सनरूफ और कनेक्टिड कार नेविगेशन सिस्टम भी मिल सकता है.
परफॉर्मेंस में क्या है अतंर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कारों की परफॉर्मेंस काफी दमदार है. अपने सेगमेंट में ये दोनों ही कारें दमदार इंजन और बेहतरीन पावर के साथ देखने के लिए मिलती है. दोनों ही कारें ईवी होने के बाद भी अच्छी पावर जनरेट करती हैं.
इंटीरियर में क्या है खास
Honda 0 Alpha EV में आपको वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ के साथ ही साथ एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिसटम भी देखने को मिल सकता है. वहीं, Kia Syros EV में आपको रियर सीट रिक्लाइन के साथ ही साथ वेंटिलेटिड सीट्स का भी ऑप्शन मिलता है.
इंटीरियर के लुक्स में कौन आगे
बात करें अगर दोनों कारों के लुक्स और डिजाइन की तो दोनों के एक्सटियर में आपको काफी बदलाव देखने के लिए मिल रहा है. दोनों ही कारें सामने से भी और साइड प्रोफाइल से भी काफी आकर्षक दिखाई देती है.
कैसी है स्पीड
हालांकि,कंपनी की ओर से अभी तक दोनों कारों की स्पीड की बात का खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन, बात करें अगर अगर इसकी चार्जिंग की तो दोनों कारों में फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन देखने के लिए मिलता है, जो कि कम समय में फुल चार्ज हो सकेंगी.