Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कार में कैसे काम करते हैं एयरबैग्स? एक्सीडेंट के कुछ सेकेंड में ही खुलकर कैसे बन जाते हैं जीवन रक्षक

कार में कैसे काम करते हैं एयरबैग्स? एक्सीडेंट के कुछ सेकेंड में ही खुलकर कैसे बन जाते हैं जीवन रक्षक

how does airbags work in car: आज के समय में कारों में सेफ्टी फीचर्स पर काफी ध्यान दिया जाता है. कारमें सेफ्टी के तौर पर ADAS, क्रूज कंट्रोल और एयरबैग्स दिए जाते हैं ताकि एक्सीडेंट होने से रोका जा सके. अगर कार का एक्सीडेंट हो जाता है तो भी कई बार एयरबैग्स खुलकर जीवनरक्षक का काम करते हैं और कार में बैठे लोगों को बचा लेते हैं.

लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर तेज रफ्तार कार में एयरबैग्स काम कैसे करते हैं. चलिए जानते हैं एयरबैग्स में कैसे काम करते हैं. 

Last Updated: March 25, 2026 | 3:52 PM IST
Sensor sends signal - Photo Gallery
1/7

संसर भेजता है सिग्नल

दरअसल, कार में सेंसर्स होते हैं, जो गाड़ी की टक्कर होने से पहले कार के कंट्रोल यूनिट को एक संकेत या मैसेज भेजते हैं, जिसके बाद एरबैग्स में इनफ्लेटर सक्रिय हो जाते हैं और एयरबैग्स में एक कैमिकल रिएक्शन शुरु होता है, जिससे बैग फूलने लगते हैं.

Accident - Photo Gallery
2/7

एक्सीडेंट का लगता है पता

कार में क्रैश सेंसर होते हैं, जो कार की तेज रफ्तार से एक्सीडेंट होने का पता लगा लेते हैं. ऐसी स्थिति में वे सिस्टम कंट्रोल तक मैसेज पहुंचाकर एयरबैग्स को सक्रिय कर देते हैं.

Pumps airbags - Photo Gallery
3/7

फूलने लगते हैं एयरबैग्स

कार के सेंसर जैसे ही संकेत देते हैं एयरबैग्स में नाइट्रोजन वाला रिएक्शन शुरु हो जाता है. टक्कर होते ही यह बहुत ज्यादा तेजी से यह गैस एयरबैग्स को फुला देती है, जिससे यात्रियों की जान बच जाती है.

actives inflator - Photo Gallery
4/7

इन्फ्लेटर हो जाते हैं एक्टिव

एयरबैग्स के खुलने में इन्फ्लेटर काफी अहम भूमिका निभाते हैं. टक्कर होने से ठीक पहले कार की स्टेयरिंग के नीचे लगे इन्फ्लेटर एक्टिव होने लगते हैं. यह इन्फलेटर एक्टिव होने के साथ ही फूलने लग जाते हैं और जीवन रक्षक का काम करते हैं.

airbags service - Photo Gallery
5/7

एयरबैग्स की कराएं सर्विसिंग

अगर आप कार में सुरक्षित यात्रा करना चाहते हैं तो समय-समय पर अपनी कार में लगे एयरबैग्स की सर्विसिंग जरूर कराएं. इससे एयरबैग्स सक्रियता के साथ काम करते हैं, जिससे जान बचाने में आसानी होती है.

one time use of airbags - Photo Gallery
6/7

एक ही बार होगा इस्तेमाल

एयरबैग्स कार में सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल होते हैं. दुर्घटना होने के बाद यह बेकार हो जाते हैं औ कर काम करना बंद कर देते हैं. इसलिए एक्सीडेंट के बाद कार में दोबारा से एयरबैग्स लगाए जाते हैं.

Types of airbags - Photo Gallery
7/7

कई तरह के होते हैं एयरबैग्स

पहले केवल लग्जरी और महंगी कारों में ही 6 एयरबैग्स आते थे, लेकिन अब ज्यादातर कारों में आपको ड्राइवर के अलावा भी 6 एयरबैग्स देखने के लिए मिलते हैं. आजकल फ्रंट, साइड और नी एयरबैग्स आदि भी आते हैं.

More News