Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • होली मेन्यू में शामिल करिये ये फ्लेवरफुल ड्रिंक्स, आपकी मेहमाननवाजी के फैन हो जायेंगे गेस्ट!

होली मेन्यू में शामिल करिये ये फ्लेवरफुल ड्रिंक्स, आपकी मेहमाननवाजी के फैन हो जायेंगे गेस्ट!

होली का त्योहार रंगों का त्योहार है, लेकिन बिना टेस्टी पकवानों के त्योहारों का मजा फीका है. ठंडाई तो होली का पारंपरिक पेय है, लेकिन ठंडाई के अलावा भी कई ऐसे पेय हैं, जो होली पर आप मेहमानों को परोस सकती हैं. आइये जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में जो आपके त्योहार को बना देंगी और भी ख़ास!

Last Updated: February 25, 2026 | 3:51 PM IST
thandai - Photo Gallery
1/6

क्लासिक ठंडाई

मेवे, मसाले और केसर से भरपूर दूध आधारित ठंडाई, होली की सबसे पॉपुलर ड्रिंक है. कुछ लोग इसमें भांग मिलाकर भी पीना पसंद करते हैं.

mango mint cooler - Photo Gallery
2/6

मैंगो मिंट कूलर/मोजिटो

आम के पल्प, पुदीना, नींबू और सोडा या वाइट रम को मिलाकर यह टेस्टी और फ्लेवरफुल मॉकटेल बनाई जा सकती है. इसका स्वाद मीठा और फ्रेशनेस से भरपूर होता है, जो हाइड्रेट भी करता है.

tulsi gulaab sharbat - Photo Gallery
3/6

तुलसी के बीजों के साथ गुलाब शरबत

गुलाब के सिरप और नमी प्रदान करने वाले तुलसी के बीजों से बना यह एक ताजगी भरा, सुगंधित शर्बत है. इस होली इसे बनाकर जरूर ट्राई करें.

kesar badam milk - Photo Gallery
4/6

केसरी बादाम मिल्क

केसर और बादाम के स्वाद से भरपूर मलाईदार दूध जो तुरंत एनर्जी देता है. इसे आप गर्म या ठंडा अपनी इच्छानुसार पी सकते हैं.

jaljira - Photo Gallery
5/6

जलजीरा

जीरे से बना यह एक चटपटा पेय है जो त्योहारों के भारी भोजन के बाद पाचन में सहायता करता है.

paan gulkand shots - Photo Gallery
6/6

पान गुलकंद शॉट्स

पान के पत्ते, गुलकंद, नारियल और सौंफ से बना यह एक अनूठा और ताजगी भरा पेय है.

More News