Live TV
Search
Home > विदेश > ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मौत हो चुकी होती…’, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा खुलासा

‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मौत हो चुकी होती…’, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए दखल देकर पाकिस्तानी पीएम को बचाया. उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दखल नहीं दिया होता तो 3.5 करोड़ पाकिस्तानी मारे गए होते.

Written By:
Last Updated: 2026-02-25 10:00:37

Mobile Ads 1x1

Trump on Pakistan PM: अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने दुनिया भर में आठ युद्ध रोक दिए हैं. उन्होंने कहा कि इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चली लड़ाई भी शामिल है. उन्होंने अपने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में यह सनसनीखेज दावा किया. ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को रोककर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मारे जाने से बचाया.

 पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मौत हो चुकी होती-ट्रंप

अमेरिकी प्रेसिडेंट ने आगे कहा कि शरीफ ने उनसे कहा “अगर मैंने ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए दखल नहीं दिया होता तो पाकिस्तान में 3.5 करोड़ लोग मारे गए होते.”उन्होंने कहा “अपने पहले 10 महीनों में मैंने आठ युद्ध रोक दिए. पाकिस्तान और भारत के बीच न्यूक्लियर वॉर छिड़ जाता. लोग कहते हैं कि अगर मैंने दखल नहीं दिया होता तो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री मारे गए होते.’

वीडियो में देखें ट्रंप ने क्या कहा?

सीजफायर करनावे का दावा 

अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 से कई बार कहा है कि उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से फोन पर बात करके तनाव कम किया. भारत-पाकिस्तान सीजफायर की वजह वही थे. हालांकि भारत ने ट्रंप के दावे को बार-बार खारिज किया है. भारत सरकार ने साफ़ कहा है कि सीजफायर ट्रंप की वजह से नहीं हुआ था.

पाकिस्तान ने लगाई थी अमेरिका की गुहार

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने अमेरिका से गुहार लगाई थी. पहली बार अमेरिका ने माना कि भारतीय कार्रवाई के डर से पाकिस्तान ने शुरू में अमेरिका से मदद मांगी थी. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने कई पाकिस्तानी मिलिट्री बेस पर ताबड़तोड़ हमले किए. भारतीय सेना ने कराची और दूसरे पाकिस्तानी बेस पर ड्रोन लॉन्च किए जिससे काफी नुकसान हुआ. ट्रंप का दावा है कि पाकिस्तान ने भारतीय कार्रवाई के डर से अमेरिका से गुहार लगाई थी.

MORE NEWS