Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • धवन से लेकर शमी तक… टीम इंडिया के ऐसे क्रिकेटर, जिन्होंने तलाकशुदा औरतों से रचाई शादी

धवन से लेकर शमी तक… टीम इंडिया के ऐसे क्रिकेटर, जिन्होंने तलाकशुदा औरतों से रचाई शादी

Indian cricketers married divorced women: भारतीय क्रिकेटर अक्सर अपने खेल प्रदर्शन के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. आज हम टीम इंडिया के 5 ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने तलाकशुदा औरतों से शादी रचाई थी. इस लिस्ट में शिखर धवन, अनिल कुंबले और मुरली विजय जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

Last Updated: April 18, 2026 | 10:54 PM IST
Indian cricketers married divorced women - Photo Gallery
1/6

तलाकशुदा से शादी

भारतीय क्रिकेटर अक्सर अपने खेल प्रदर्शन के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. आज हम टीम इंडिया के 5 ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने तलाकशुदा औरतों से शादी रचाई थी. इस लिस्ट में शिखर धवन, अनिल कुंबले और मुरली विजय जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

Indian cricketers married divorced women - Photo Gallery
2/6

शिखर धवन

भारतीय ओपनर शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी . बाद में दोनों अलग हो गए और उनका तलाक 2023 में अंतिम रूप से पूरा हुआ. धवन से पहले आयशा ने एक अमेरिकी बिजनेसमैन से शादी की थी.

Indian cricketers married divorced women - Photo Gallery
3/6

अनिल कुंबले

दिग्गज स्पिनर और पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने साल 1999 में चेतना से शादी की थी. इस संबंध को अक्सर इसलिए भी चर्चा में रखा जाता है क्योंकि चेतना की इससे पहले भी एक शादी हो चुकी थी. इस दौर में कुंबले अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के चरम पर थे और 1990 के दशक के अंत से 2000 के शुरुआती सालों तक भारत के प्रमुख टेस्ट गेंदबाज के रूप में स्थापित हो चुके थे.

Indian cricketers married divorced women - Photo Gallery
4/6

मोहम्मद शमी

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने साल 2014 में हसीन जहां से शादी की थी. हसीन जहां की इससे पहले शेख सैफुद्दीन से शादी हो चुकी थी और उनके दो बेटियां भी हैं. साल 2018 से यह रिश्ता कानूनी विवादों और अलगाव के चलते चर्चा में आ गया था.

Indian cricketers married divorced women - Photo Gallery
5/6

वेंकटेश प्रसाद

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने साल 1996 में जयंती नाम की एक महिला से शादी की थी. जो कि पहले से ही शादीशुदा था और उनका तलाक हो चुका था. प्रसाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा रहे और विशेष रूप से 1996 से 2001 के बीच अपने प्रदर्शन के लिए याद किए जाते हैं.

Indian cricketers married divorced women - Photo Gallery
6/6

मुरली विजय

पूर्व भारतीय ओपनर मुरली विजय ने साल 2007 में निकिता वंजारा से शादी की थी. उनका निजी जीवन 2010 के शुरुआती सालों में मीडिया की सुर्खियों में आया. निकिता इससे पहले दिनेश कार्तिक के साथ थी. लेकिन उनका मुरली से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था.

More News