Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • दिल्ली में करोड़ों का महल, गैराज में लग्जरी गाड़ियां… IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी की रॉयल लाइफस्टाइल

दिल्ली में करोड़ों का महल, गैराज में लग्जरी गाड़ियां… IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी की रॉयल लाइफस्टाइल

Rishabh Pant Luxurious Houses: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर आईपीएल के मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते दिखाई देंगे. पिछले साल LSG की टीम ने पंत को 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था, जिसके बाद उन्हें कप्तान बनाया गया था. ऋषभ पंत दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में गिने जाते हैं, जिनकी नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है. मैदान पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर ऋषभ पंत रियल जिंदगी में अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. तस्वीरों में देखें पंत की लग्जरी लाइफ….

Last Updated: April 1, 2026 | 4:01 PM IST
Rishabh Pant delhi luxury house - Photo Gallery
1/8

दिल्ली में 3 करोड़ का घर

LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने दिल्ली में आलीशान घर खरीदा है. पंत की दिल्ली स्थित लग्जरी घर की कीमत 2-3 करोड़ रुपये है, जो उत्तम नगर में है. दिल्ली के अलावा ऋषभ पंत का रुड़की में भी आलीशान घर है, जिसकी कीमत 60 लाख से 1 करोड़ रुपये तक है.

Rishabh Pant House In Delhi - Photo Gallery
2/8

5000 स्क्वायर फीट में फैला आलीशान घर

ऋषभ पंत का दिल्ली स्थित आलीशान घर 5,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. पंत का यह घर बाहर से साधारण दिखता है, लेकिन अंदर से बेहद आकर्षक और सुंदर है. घर के अंदर बड़े लिविंग एरिया, डाइनिंग एरिया के साथ ही प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए जगह बनाई गई है.

Rishabh Pant home - Photo Gallery
3/8

घर के अंदर जिम भी मौजूद

ऋषभ पंत का यह लग्जरी घर मॉडर्न स्टाइल में तैयार किया गया है, जिसके अंदर जिम भी मौजूद हैं. यहां पर पंत रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, जहां पर मॉडर्न इंटीरियर के साथ साथ आर्टवर्क मौजूद है.

Rishabh Pant luxury house - Photo Gallery
4/8

छत पर बगीचा और लॉन

ऋषभ पंत के लग्जरी घर के लिविंग रूम में लकड़ी की फिनिशिंग और न्यूट्रल रंगों के साथ नॉर्मल सजावट है. साथ ही ट्रॉफी और अवॉर्ड्स को रखने के लिए अलग जगह भी बनाई गई है. वहीं, छत की बात करें, छत पर बड़ा बगीचा भी मौजूद है. साथ ही असली घास से ढका खुला लॉन एरिया भी है, जो प्रीमियम लाइफस्टाइल जैसा अनुभव देती है.

Rishabh Pant Car Collection - Photo Gallery
5/8

ऋषभ पंत का कार कलेक्शन

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत लग्जरी कारों के भी शौकीन है. पंत के कार कलेक्शन में फोर्ड मस्टैंग, ऑडी ए8, मर्सिडीज-बेंज जीएलसी, मर्सिडीज-बेंज जीएलई और रेंज रोवर स्पोर्ट जैसी लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं.

Rishabh Pant Net Worth - Photo Gallery
6/8

ऋषभ पंत की नेटवर्थ

ऋषभ पंत की कुल संपत्ति को लेकर कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, पंत की कुल नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है.

Rishabh Pant IPL - Photo Gallery
7/8

IPL से होती है सबसे ज्यादा कमाई

ऋषभ पंत आईपीएल से सबसे ज्यादा कमाई करते हैं. फिलहाल उनकी आईपीएल सैलरी 27 करोड़ रुपये है. वहीं, बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी ऋषभ पंत सालाना करोड़ रुपये की कमाई करते हैं. इतना ही नहीं, ब्रांड एंडोर्समेंट और एडवर्टाइजमेंट से भी पंत की मोटी कमाई होती है.

Rishabh Pant IPL 2026 - Photo Gallery
8/8

IPL 2026 में आएंगे नजर

ऋषभ पंत IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं. वह 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन का पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगे.

More News