Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IPL 2026: IPL में पहली बार होंगे 10 भारतीय कप्तान, कोई बचाएगा करियर तो कोई करेगा आगाज

IPL 2026: IPL में पहली बार होंगे 10 भारतीय कप्तान, कोई बचाएगा करियर तो कोई करेगा आगाज

IPL 2026:  IPL के 19 साल के इतिहास में पहली बार सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय होंगे. रेगुलर कप्तान पैट कमिंस के शुरुआती मैचों में न होने के बाद, सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने इशान किशन को कप्तानी सौंपी है. इसके साथ ही, टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में सभी टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी करेंगे. पिछले सीजन में भी हैदराबाद के पैट कमिंस को छोड़कर बाकी सभी टीमों के कप्तान भारतीय थे. IPL 2026 सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि कई अधूरी कहानियों का क्लाइमेक्स है. हर टीम मैदान पर उतरेगी, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होंगे जिनके लिए ये सीजन ट्रॉफी से भी बड़ा इज्जत, पहचान और वापसी की लड़ाई होगा.

इशान किशन पहली बार IPL में कप्तानी करते दिखेंगे. मौजूदा 10 कप्तानों में से 6 अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश में हैं. इनमें रुतुराज गायकवाड़, रियान पराग, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, इशान किशन और ऋषभ पंत शामिल हैं.

Last Updated: March 25, 2026 | 3:41 PM IST
Ishan Kishan - Photo Gallery
1/10

ईशान किशन

इशान किशन पहली बार IPL में कप्तानी करते नजर आएंगे.ये सिर्फ एक सीजन नहीं, बल्कि उनके करियर का नया चैप्टर है,जहां हर रन उनकी पहचान को फिर से लिखेगा.

Ruturaj Gaikwad - Photo Gallery
2/10

ऋतुराज गायकवाड़

धोनी की विरासत को आगे बढ़ाना आसान नहीं है. अपने पहले सीज़न में मिड-टेबल में रहना, फिर चोटिल होना और टीम का पतन. लेकिन उनकी वापसी के बाद, ODI में शतक और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन ने उम्मीदें जगाई हैं. CSKने भरोसा दिखाया है अब गायकवाड़ को इसे सही साबित करना है.

Riyan Parag - Photo Gallery
3/10

रियान पराग

टैलेंट की कमी नहीं, लेकिन निरंतरता सवाल है. कप्तानी मिली, रन भी आए, फिर अचानक गिरावट. 24 साल के पराग के पास वक्त है, लेकिन अब उन्हें ‘प्रॉमिस’ से ‘परफॉर्मेंस’ तक का सफर तय करना होगा.

Shubman Gill - Photo Gallery
4/10

शुभमन गिल

T20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रहने के बाद अब गिल के पास IPL में खुद को दोबारा साबित करने का बड़ा मंच है. आंकड़े भले साधारण रहे हों, लेकिन IPL की पिचें उनके लिए फिर मौका लेकर आई हैं. अब उन्हें साबित करना है कि वो सिर्फ क्लास नहीं, कंडीशन्स के मास्टर भी हैं.

Ajinkya Rahane - Photo Gallery
5/10

अजिंक्य रहाणे

37 साल की उम्र हो गई है और समय भी कम बचा है, लेकिन Ajinkya Rahane का इरादा अभी भी आक्रामक है.SMAT में उनके तेज खेल ने दिखा दिया कि वो अभी खत्म नहीं हुए हैं.
IPL 2026 उनके लिए बड़ा मौका है—या तो शानदार प्रदर्शन करेंगे, या फिर उनका सफर यहीं रुक सकता है.

Rishabh Pant - Photo Gallery
6/10

ऋषभ पंत

पिछला IPL एक बुरा सपना था. उसके बाद चोट, वापसी, फिर ब्रेक… पंत की कहानी रुक-रुक कर चली. लेकिन वो वही खिलाड़ी हैं जो एक पारी से सब बदल सकते हैं. LSG को उनसे सिर्फ रन नहीं, निरंतरता चाहिए.

Rajat Patidar - Photo Gallery
7/10

रजत पाटीदार (

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के पास इस बार एक खास क्लब में शामिल होने का मौका है. उनसे पहले केवल दो कप्तान यह कारनामा कर पाए हैं और पाटीदार के पास तीसरा ऐसा कप्तान बनने का मौका है. दरअसल आईपीएल के 18 साल के इतिहास में अब तक केवल दो बार ट्रॉफी डिफेंड हो पाई है. पहली बार यह कारनामा एमएस धोनी ने किया था और उसके बाद रोहित शर्मा ने इसे दोहराया था. अब बारी रजत पाटीदार की है.

Hardik Pandya - Photo Gallery
8/10

हार्दिक पंड्या

टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों पर लगातार खेलते हुए हार्दिक ने खुद को ‘फिनिशर प्लस’ बना लिया है. रन भी, विकेट भी. अब सवाल ये है- क्या वो फिर मैच फिनिश करेंगे या टीम के लिए नई भूमिका अपनाएंगे? MI को 2020 के बाद पहली फाइनल दिलाना उनका अगला टारगेट है

Shreyas Iyer - Photo Gallery
9/10

श्रेयस अय्यर

जाब किंग्स ने साल 2025 में आईपीएल श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल तक पहुंची थी. हालांकि ये टीम चैंपियन बनने से चूक गई, लेकिन इस टीम ने प्रदर्शन में काफी निरंतरता दिखाई थी. श्रेयस अब एक बार फिर से अपनी उसी सफलता को जारी रखना चाहेंगे और टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे.

Axar Patel - Photo Gallery
10/10

अक्षर पटेल

बिना शोर किए मैच जिताने वाले अक्षर अब बड़े मंच के खिलाड़ी बन चुके हैं. वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी घातक गेंदबाजी ने भारत को चैम्पियन बनाया. DC के साथ पिछले सीजन में जो अधूरा काम रह गया, उसे इस बार खत्म करने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है.

More News