IPL का सबसे बड़ा क्लैश! इस दिन ‘थाला’ की CSK से भिड़ेगी कोहली की RCB, कहां खेल जाएगा मैच?
CSK VS RCB: IPL 2026 का आगाज हो चुका हैं अभी तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. फैंस की नजरें एक बार फिर दो सबसे पॉपुलर टीमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के महामुकाबले पर टिक गई हैं. हर साल की तरह इस बार भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, क्योंकि जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं तो मैदान पर रोमांच अपने एक्सट्रीम पर होता है. स्टार प्लेयर्स से सजी ये टक्कर सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि फैंस के लिए फुल एंटरटेनमेंट पैकेज होती है. तो चलिए जानते हैं कि इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मुकाबला कब देखने को मिलेगा?
IPL 2026 में RCB vs CSK कितने मुकाबले होंगे?
इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सिर्फ एक मैच खेला जाएगा जो बेंगलुरु में होगा.
IPL 2026 RCB vs CSK मैच शेड्यूल
5 अप्रैल (रविवार) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा.
RCB vs CSK का मैच क्यों खास है?
CB और CSK के बीच मैच हमेशा से हाई-स्कोरिंग और स्टार पावर से भरा रहा है.जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो खूब रन बनते हैं, और हर ओवर के साथ गेम बदलता हुआ लगता है. यही बात इस मैच को फैंस के लिए खास बनाती है.
एग्रेसिव बैटिंग और एक्सपीरियंस का टेस्ट
जहाँ RCB के पास एक एग्रेसिव बैटिंग लाइनअप है, वहीं CSK अपनी स्ट्रैटेजी और एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है.
मैच में क्या बड़ा फैक्टर क्या?
इस बार, पहला मैच सीज़न की शुरुआती दौर में ही शेड्यूल किया गया है, जहां दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. बेंगलुरु की पिच बैट्समैन को मदद करती है, जबकि चेन्नई की पिच स्पिनर्स को. इसलिए, दोनों मैचों में कंडीशन अलग-अलग होंगी, जिससे यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा.
RCB बनाम CSK मैच फैंस के लिए खास क्यों है?
अगर आप चौकों और छक्कों से भरा मैच देखना चाहते हैं, तो RCB बनाम CSK मैच आपके लिए एकदम सही है. यहां बड़े खिलाड़ी, बड़े शॉट और बहुत ज़्यादा प्रेशर, सब एक साथ आते हैं.
आरसीबी की टीम
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान
सीएसके की टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैट शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्क्स