IPL Most Sixes: ‘यूनिवर्स बॉस’ से लेकर ‘हिटमैन’ तक: IPL में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले टॉप 10 खूंखार खिलाड़ी!
IPL Most Sixes Record: आईपीएल के मैदान पर जब गेंद सीमा रेखा के पार जाकर गिरती है, तो दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर होता है. छक्के केवल रन नहीं, बल्कि बल्लेबाज की ताकत और टाइमिंग का मेल होते हैं. आइए जानते हैं उन 10 धाकड़ खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं
क्रिस गेल
'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल ने 2009 से 2021 के बीच 142 मैचों में सबसे ज्यादा 357 छक्के जड़े हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड इन्हीं के नाम है.
रोहित शर्मा
मुंबई को 5 बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले रोहित इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं रोहित ने 2008 से 2026 तक 275 मैचों में 309 छक्के लगाए हैं. वह आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं.
विराट कोहली
विराट कोहली ने 2008 से अब तक खेले गए 270 मैचों में कुल 297 छक्के पूरे किए हैं. वह इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. और ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं
एमएस धोनी
चेन्नई को 5 बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले धोनी ने 2008 से 2025 के बीच 278 मैचों में 264 छक्के लगाए हैं. वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों और फिनिशर्स में से एक माने जाते हैं. 2026 सीजन में धोनी इंजरी की वजह से एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं.
एबी डिविलियर्स
इस दिग्गज ने 2008 से 2021 तक 184 मैचों में अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा और 251 छक्के लगाए. इन्हें मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने की क्षमता के कारण 'मिस्टर 360' कहा जाता है.
डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर ने 2009 से 2024 के बीच 184 मैचों में 236 छक्के जड़े हैं. वह आईपीएल में सबसे सफल विदेशी बल्लेबाजों में शुमार हैं.
संजू सैमसन
संजू सैमसन ने 2013 से 2026 तक 181 मैचों में 224 छक्के लगाए हैं. वह अपनी क्लीन हिटिंग और शानदार टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ ही संजू सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए 400 टी20 छक्के पूरे कर लिए हैं.
आंद्रे रसेल
कोलकाता नाइट राइडर्स के पावर-हिटर रसेल ने 2012 से 2025 के बीच मात्र 140 मैचों में ही 223 छक्के पूरे कर लिए हैं. उनका स्ट्राइक रेट इस लिस्ट में सबसे शानदार है.
कीरोन पोलार्ड
मुंबई इंडियंस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी पोलार्ड ने 2010 से 2022 तक 189 मैचों में 223 छक्के लगाए हैं. उन्होंने मुंबई को कई बार अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच जिताए हैं.
केएल राहुल
स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल ने 2013 से अब तक खेले गए 149 मैचों में 212 छक्के लगाए हैं. वह निरंतर रन बनाने और लंबी पारी खेलने के लिए पहचाने जाते हैं.