Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • वो सीन जिन्होंने लूट ली महफिल! ‘धुरंधर 2’ में अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी कड़ी टक्कर, फैंस भी आपस में बंटे

वो सीन जिन्होंने लूट ली महफिल! ‘धुरंधर 2’ में अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी कड़ी टक्कर, फैंस भी आपस में बंटे

Arjun Rampal vs Ranveer Singh: ‘धुरंधर 2’ के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लोग रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल की तुलना कर रहे हैं. अब लेखिका और स्तंभकार शोभा डे ने भी अर्जुन रामपाल को अच्छा एक्टर बता दिया. देखें आखिर किस सीन की वजह से लोग ऐसा कह रहे हैं. क्या वाकई रणवीर सिंह पर भारी पड़ गए अर्जुन रामपाल?

Last Updated: March 20, 2026 | 5:29 PM IST
Arjun rampal in dhurandhar 2 - Photo Gallery
1/8

खतरनाक लुक में नजर आए अर्जुन रामपाल

'धुरंधर' में अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के रूप में नजर आ रहे हैं. पहले पार्ट में अभिनेता ने अपने डैंजरस लुक से सबका ध्यान खींच लिया था. अब वह 'धुरंधर 2' में उनका खतरनाक अंदाज दिख रहा है. कई यूजर्स कह रहे हैं कि अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को पीछे छोड़ दिया है एक्टिंग के मामले में.

Ranveer and arjun rampal fight scene - Photo Gallery
2/8

रणवीर और अर्जुन रामपाल के फाइट सीन ने खींचा ध्यान

'धुरंधर 2' में एक सीन आता है, जब रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल में जबरदस्त फाइट होती है. एक समय ऐसा लगता है कि अर्जुन रामपाल, रणवीर पर भारी पड़ रहे हैं. तभी हमजा (रणवीर) वापसी करता है. ये सीन देख लोग मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के फैन हो जाते हैं.

Shobhaa de dhurandhar 2 review - Photo Gallery
3/8

शोभा डे ने अर्जुन रामपाल को बताया बेहतर

लेखिका और स्तंभकार शोभा डे ने 'धुरंधर 2' की अपनी समीक्षा साझा की है. उन्होंने फिल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह की बजाय अर्जुन रामपाल और संजय दत्त के अभिनय को फिल्म का सबसे बेहतरीन कलाकार बताया है.

Fan praises arjun rampal - Photo Gallery
4/8

'धुरंधर 2' में अर्जुन रामपाल ने किया शानदार काम

फिल्म में अर्जुन रामपाल की एक्टिंग देखकर एक यूजर ने कहा, 'मैं कभी अर्जुन रामपाल का फैन नहीं रहा, लेकिन उन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है. मुझे यकीन है कि इस फिल्म की सफलता के बाद उनका करियर और भी ऊंचाइयों पर पहुंचेगा.'

Arjun rampal better than akshaye khanna - Photo Gallery
5/8

अक्षय खन्ना से जबरदस्त बताया

एक यूजर ने बोला, 'फिल्म 'धुरंधर 2' के खलनायक अर्जुन रामपाल अक्षय खन्ना से कम से कम 10 गुना ज्यादा हिंसक, निर्मम और खौफनाक हैं.'

dhurandhar 2 - Photo Gallery
6/8

अन्य यूजर्स और समीक्षकों ने की तारीफ

कई और नेटिजंस और समीक्षकों ने कहा कि इस पार्ट में अर्जुन रामपाल ने जबरदस्त एक्टिंग की है. हालांकि बहुत लोग रणवीर सिंह के भी अभिनय के कायल नजर आ रहे हैं.

Arjun rampal as major iqbal - Photo Gallery
7/8

फिल्म में किस मेजर इकबाल को किस तरह से दिखाया गया है?

'धुरंधर: द रिवेंज' में रामपाल द्वारा अभिनीत पाकिस्तानी सेना का यह अधिकारी, आईएसआई का एक क्रूर मास्टरमाइंड और फिल्म का मुख्य खलनायक है. मेजर इकबाल को भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों, जिनमें 2008 के मुंबई हमले भी शामिल हैं, के पीछे एक शातिर और रणनीतिक योजनाकार के रूप में चित्रित किया गया है.

Dhurandhar 2 box office - Photo Gallery
8/8

फिल्म कर रही है जबरदस्त कमाई

फिल्म ने पेड प्रीव्यू में ही 43 करोड़ रुपये कमा डाले थे. वहीं 19 मार्च यानी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वीकएंड पर 'धुरंधर 2' कई बड़े रिकॉर्ड धराशाई कर सकती है.

More News