कार में स्टीयरिंग लॉक लगाएं या नहीं? सेफ्टी के लिहाज से कितना सही, क्या हो सकते हैं फायदे-नुकसान
Steering Lock in Car: कार से निकलते समय कार को लॉक करना बेहद जरूरी होता है. लेकिन, यह सवाल अक्सर कई लोगों के मन में रहता है कि कार का स्टीयरिंग लॉक करना चाहिए या नहीं. हालांकि, कुछ लोग सुरक्षा के लिहाज से इसे फायदेमंद मानते हैं.
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि स्टीयरिंग लॉक लगाने से कार में कुछ नुकसान हो सकते हैं. लेकिन, क्या वास्तव में इसे लगाना चाहिए या नहीं? चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.
कार में स्टीयरिंग लॉक लगाएं या नहीं?
कार में स्टीयरिंग लॉक लगाना वैसे तो जरूरी होता है क्योंकि इससे गाड़ी चोरी होने का खतरा कम हो जाता है. इसे लगाने का मकसत कार को चोरी होने से बचाना होता है. हालांकि, इसे लगाने के बाद भी आप पूरी तरह निश्चिंत नहीं रह सकते हैं.
एंटी थेफ्ट की तरह
कार में स्टीयरिंग लॉक लगाना एक प्रकार से एंटी थेफ्ट की तरह काम करता है. अगर कोई आपकी कार चुराने आए तो ऐसे में उसे स्टीयरिंग को घुमाने में काफी मशक्त करनी पड़ेगी. आमतौर पर यह कम खर्चीला भी होता है.
सुरक्षित रखे
अगर आपने कार में स्टीयरिंग लॉक लगाया है तो ऐसे में चोरी के दौरान चोरों को यह लॉक दिखाई देता है. लॉक इतनी आसानी से नहीं टूटता है, जिससे कई बार वे चोरी करने से पहले कई बार सोचते हैं.
कम खर्चीले वाली सुरक्षा
देखा जाए तो आप अपनी कार को सुरक्षित रखने के लिए एंटी-थेफ्ट अलार्म और अन्य इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स लगवाते हैं. लेकिन, यह एक सस्ता और किफायती सेफ्टी फीचर हो सकता है, जोकि हर कार में पहले से ही लगा होता है.
कैसे हो सकता है नुकसानदायक?
स्टीयरिंग लॉक लगाने को हमेशा फायदेमंद ही नहीं, बल्कि कुछ मामलों में नुकसानदायक भी माना जाता है. कई बार इससे कार में छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं.
डैशबोर्ड पर खरोच
बार-बार या हमेशा स्टीयरिंग लॉक लगाने से कई बार डैशबोर्ड या स्टीयरिंग के आस-पास के हिस्से पर खरोच देखने के लिए मिल सकती है. हालांकि, यह इसका एक आम नुकसान है.
मैकेनिकल खराबी
कुछ मामलों में जब आप स्टीयरिंग लॉक को जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो ऐसी स्थिति में कई बार स्टीयरिंग के आस-पास दबाव पड़ता है, जिससे मैकेनिकल नुकसान भी हो सकते हैं.