Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Funny Jokes: आज व्रत है मैं समोसा नहीं खाऊंगा? फिर मिंटू ने कही ऐसी बात, कि खाने पर टूट पड़ा चिंटू

Funny Jokes: आज व्रत है मैं समोसा नहीं खाऊंगा? फिर मिंटू ने कही ऐसी बात, कि खाने पर टूट पड़ा चिंटू

Joke of the day: सेहतमंद रहने के लिए हंसना-हंसाना भी बेहद जरूरी है. इसके लिए आप कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं. दरअसल, चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…

Last Updated: March 19, 2026 | 6:11 PM IST
Funny Jokes - Photo Gallery
1/5

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

चिंटू- भाई समोसा खाएगा ?
मिंटू- नहीं ,आज मेरा व्रत है.
चिंटू- भाई मेरी तरफ से है.
मिंटू- मीठी चटनी डालकर लाना.

Funny Jokes - Photo Gallery
2/5

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

पति- मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है, जल्दी से एंबुलेंस के लिए कॉल लगाओ.
पत्नी- हां, लगाती हूं. अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ?
पति- रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है.

Funny Jokes - Photo Gallery
3/5

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

बब्लू- बेकार ही लोग कहते हैं कि पत्नियां अपनी गलती नहीं मानती हैं.
डब्लू- अच्छा... तुम्हारी पत्नी क्या कहती है?
बब्लू- कहती है गलती हो गई तुमसे शादी करके!

Funny Jokes - Photo Gallery
4/5

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

चिंटू- ‘राहों में उनसे मुलाकात हो गई, जिससे डरते थे वही बात हो गई’... इस गाने का क्या मतलब है ?
मिंटू- इसका मतलब है कि गायक का चालान कट गया है!

Funny Jokes - Photo Gallery
5/5

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

पति- आजकल तुम ना सिगरेट पीने से रोकती हो, ना शराब पीने से, क्या सब शिकायतें खत्म?
पत्नी- नहीं… वो क्या है ना…LIC वाला परसों ही पोलिसी के सारे फायदे बता कर गया है…!

More News