Funny Jokes: पेट्रोल सस्ता हो गया है? जब रात में बेटे के कमरे में पहुंची मां ने कही ये बात, फिर जो हुआ…
Joke of the day: ये सच है कि, चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
मां आधी रात को कमरे में आकर बोली
मां- बेटा पता है, पेट्रोल सस्ता हो गया है?
बेटा- हां मां… फिर क्या हुआ?
मां- चुप चाप फोन बंद कर के सो जा. नहीं तो तेरे इसी फ़ोन पर पेट्रोल डाल के आग लगा दूंगी…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
संता- पड़ोस में क्या चल रहा है?
बंता- बर्थ डे है.
संता- किसका?
बंता- 'टू यू' का.
संता- 'टू यू' कौन?
बंता- पता नहीं, हैप्पी बर्थ डे 'टू यू' सुनाई दे रहा है.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
संता (अपनी मां से)- मां खुशखबरी है, हम दो से तीन हो गए.
मां- बधाई हो बेटा, क्या हुआ है बेटा या बेटी?
संता- न बेटा और न बेटी, मैंने दूसरी शादी कर ली है.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
पति व्हिस्की का एक ग्लास बनाकर पत्नी से कहता है- लो पिओ इसे.
पत्नी- व्हिस्की चखती है, फिर कहती हैं. छी… छी, कितनी कड़वी है.
पति- और तू सोचती है कि मैं रोज अय्याशी करता हूं. ज़हर के घूंट पीता हूं ज़हर के...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
बंता wife को English सिखा रहा था.
दोपहर में Wife बोली, Dinner लो जी.
बंता- जाहिल, ये Dinner नहीं Lunch है...
Wife- जाहिल तू, तेरा सारा ख़ानदान
करमफूटे…ये रात का बचा हुआ खाना है…
दिमाग मत दौड़ा, रोटी चरले...