Joke of the Day: जीजू..! आज क्या इरादा है? साली के पूछने पर जीजा ने कही ऐसी बात, सुनकर लोटपोट हो जाएंगे
Jija Sali Jokes: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता दें कि, आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
फनी जोक्स
साली बाथरूम से नहाकर निकली तो उसका जीजा उसे घूरने लगा.
साली- (रोमांटिक अंदाज में) क्या इरादा है जीजू...
जीजा पास आया एक थप्पड़ जड़ते हुए बोला- मेरे गर्म पानी से क्यों नहाई.
फनी जोक्स
जीजा- साली जी आपके यहां की सबसे मशहूर चीज कौन सी है?
साली- जीजा जी, जो मशहूर थी, उसे तो आप ले गए.
जीजा जी अभी सदमे में हैं...
फनी जोक्स
टीचर- साली आधी घरवाली, इस महावरे का अर्थ बताओ
पप्पू- ये वो स्कीम है, जो दूल्हे को बताई जाती है, लेकिन दी नहीं जाती...
टीचर अभी आईसीयू में है...
फनी जोक्स
साली- अच्छा जीजू एक बात बताओ, ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है?
जीजा- क्योंकि, वो लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी है, जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा है.
फनी जोक्स
साली- जीजा जी आप दीदी को किस नाम से बुलाते हैं?
जीजा- गूगल डार्लिंग...
साली- ये कैसा नाम हुआ?
जीजा- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं.