Joke of the Day: राजधानी एक्सप्रेस कब आएगी? लोकल ट्रेन का टाइम क्या, टीटी ने वजह पूछी तो लड़की ने दिया ऐसा जवाब…
Funny Jokes of the Day: आजकल की भागदौड़ भला किसको चैन से बैठने दे रही है. फिर यही व्यस्तता तनाव की वजह बन जाती है. इससे निजात पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, मन में खुशी पैदा करने से तनाव दूर हो सकता है. इसके लिए आप चाहें तो कुछ मजेदार जोक्स पढ़ सकते हैं. बता दें कि, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है. ये मजेदार जोक्स आपके दिमाग के लिए थेरेपी का काम करेंगे. इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आते हैं हंसी के हंसगुल्ले. इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सफर…
फनी जोक्स
लड़की- सर राजधानी एक्सप्रेस कब आएगी?
टीटी- शाम के 5 बजे,
लड़की- लोकल ट्रेन कब आएगी?
टीटी- 9 बजे.
लड़की- मालगाड़ी कब आएगी?
टीटी- 1 बजे, पर आपको जाना कहां है?
लड़की- कहीं नहीं, पटरी पर सेल्फी है...
फनी जोक्स
सास- सुन बहू, मुझे जल्दी ही पोता चाहिए.
नई बहू- पहले बोलना चाहिए था न, साथ में ले आती,
सास बिल्कुल चुप...
फनी जोक्स
जब-जब वो गोबर फेंकने जातीं थीं.
तब-तब हम उसको देखा करते थे और वो हमें देखा करती थी,
फिर उसके बाप ने भैंस बेच दी,
लव- स्टोरी खत्म...
फनी जोक्स
टीचर- बबलू बताओ 1869 में क्या हुआ?
बबलू- सर गांधीजी का जन्म.
टीचर- बिलकुल सही, बैठ जा.
टीचर- डबलू तू बोल, 1872 में क्या हुआ?
पप्पू- सर, गांधीजी तीन साल के हो गए... अब मैं भी बैठ जाऊंगा क्या?
टीचर- बाहर निकल...
फनी जोक्स
टीचर (बच्चों से)- कोई ऐसा वाक्य बताओ जिसमें उर्दू, हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी का प्रयोग होता हो?
पप्पू- इश्क दी गली विच No Entry
टीचर अब तक बेहोश पड़ा है...
फनी जोक्स
टीचर- तुमने कभी कोई अच्छा ,नेक काम किया है ?
छात्र- हां सर-कल ही तो एक बुजुर्ग
धीरे- धीरे अपने घर जा रहे थे.
मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया...