Joke of the Day: बीवी और गर्लफ्रेंड में क्या फर्क है? लड़की के पूछने पर लड़के दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे
Funny Jokes of the Day: ये सच है कि, सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता दें कि, आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
फनी जोक्स
लड़की- बीवी और गर्लफ्रेंड में क्या फर्क होता है...?
लड़का- यही कोई 20 किलो वजन का...!
लड़का अभी आईसीयू में है...
फनी जोक्स
पत्नी टेबल पर चढ़ कर घर साफ करते-करते गाना गा रही थी...!
अगर तुम मिल जाओ… जमाना छोड़ देंगे हम...!
तभी पति ने भी गाना शुरू किया - अगर तुम गिर जाओ... दूसरी ढूंढ लेंगे हम...!
बेचारा पति अब अस्पताल में भर्ती है...!
फनी जोक्स
पत्नी- सुनो! चलिए आज बाहर खाना खाके आएं...!
पति- क्यों..?
पत्नी- हफ्ते में एक दिन तो मेरा भी मन करता है कि आपको कुछ 'अच्छा' खिलाऊं...!
फनी जोक्स
डॉक्टर - मोटापे का एक ही इलाज है.
चिंटू - क्या डॉक्टर...?
डॉक्टर - तुम रोज एक रोटी खाओ.
चिंटू - ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले...?
डॉक्टर साहब बेहोश...!
फनी जोक्स
सोनू- तुम्हारी भैंस की एक आंख तो खराब है, फिर तुम इसके हजार रुपये क्यों मांग रहे हो?
मोनू- तुम्हें दूध के लिए भैंस चाहिए या फिर नैन-मटक्का करने के लिए!!