Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Joke of the Day: आपको पड़ोसन कैसी लगती है? पत्नी का दिल रखने के लिए बोल दिया- बंदरिया, फिर पति के पड़ गए…

Joke of the Day: आपको पड़ोसन कैसी लगती है? पत्नी का दिल रखने के लिए बोल दिया- बंदरिया, फिर पति के पड़ गए…

Funny Joke of the Day: ये सच है कि, आज लोगों की दिनचर्या बिगड़ चुकी है. काम के भागदौड़ के चक्कर में तनाव हावी हो चुका है. इससे निजात पाने के लिए वे तमाम उपाय करते हैं. लेकिन, सेहतमंद रहने के लिए थोड़ी हंसने-मुस्कुराने की आदत डालनी चाहिए. ऐसा करने से न सिर्फ शारीरिक बल्कि, मानसिक सेहत को भी लाभ होता है. योगा एक्सपर्ट भी सभी को खुश रहने की सलाह देते हैं. यदि आपके पास मुस्कुराने की कोई वजह नहीं है तो जोक्स को पढ़ सकते हैं. इसको आप दोस्तों को भी शेयर कर सकते हैं. इसी बात ख्याल रखते हुए हम आपके लिए लेकर आते हैं हंसी के हंसगुल्ले. तो आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सफर-

Last Updated: January 26, 2026 | 4:37 PM IST
Funny Jokes - Photo Gallery
1/6

फनी जोक्स

पत्नी ने पति को मैसेज किया 
पत्नी: आपको पड़ोसन कैसी लगती है…?
पत्नी को खुश करने के लिए 
पति- एकदम बंदरिया जैसी…!
पत्नी- ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, वरना... मैं ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी…!

Funny Jokes - Photo Gallery
2/6

फनी जोक्स

पत्नी- सुबह-सुबह नींद से उठते ही बोली, अजी सुनते हो?
पति- बोलो! क्या हुआ?
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो.
पति- ठीक है, फिर वापस सो जाओ और पहन लो.

Funny Jokes - Photo Gallery
3/6

फनी जोक्स

पप्पू- क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते हैं?
भोलू- नहीं यार तुम ही बता दो.
गप्पू- मुझे पता है मैं बताता हूं.
भोलू- ताकि, लोग सिर्फ भगवान पर ध्यान दे सकें.

Funny Jokes - Photo Gallery
4/6

फनी जोक्स

गोलू- आज के टेस्ट में तुम्हारे कितने नंबर आए?
छोटू- पापा जी, मोटू से 20 नंबर कम आए हैं.
पापा- अच्छा तो मोटू के कितने नंबर आए?
छोटू- 20 नंबर.

Funny Jokes - Photo Gallery
5/6

फनी जोक्स

टीचर- गोलू आप कॉलेज क्यों आते हो?
गोलू- सर जी, विद्या के लिए.
टीचर- तो क्लास में सो क्यों रहे हो?
गोलू- क्योंकि, आज विद्या नहीं आई है.

Funny Jokes - Photo Gallery
6/6

फनी जोक्स

पिंटू- तेरा भाई आजकल क्या कर रहा है?
सिंटू- कुछ नहीं भाई, एक दुकान खोली थी, लेकिन वो अब जेल में है. 
पिंटू- ओह! पर ऐसा क्यों?
सिंटू- भाई ने दुकान हथोड़े से खोली थी…

More News