Kanya Pujan Tips: राशि के हिसाब से कन्याओं को क्या दें? जानें सही उपहार और पाएं मां का आशीर्वाद
Navratri Kanya Pujan 2026 : इस समय चैत्र नवरात्रि का पावन समय चल रहा है, नवरात्रि के समय में ,नौ दिनों तक देवी के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है,आपको बता दें कि साल भर में कुल 4 नवरात्रि आती है.नवरात्रि के समय में अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व होता है इन्हीं दोनों दिनों में कन्या पूजन किया जाता है क्योंकि कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है.कन्या पूजन के दिन लोग सुबह से ही पूरा तैयारी में लगे रहते हैं,कन्याओं के निमंत्रण देने से लेकर उपहार देने तक सबकुछ सही तरीके और नियम करना चाहिए.कन्या पूजन में देवी के स्वरूप कन्याओं की पूजी और प्रसाद ग्रहण कराने के बाद उनको अपनी क्षमता के अनुसार गिफ्ट और दक्षिणा देने की भी परंपरा है,आइए जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार क्या उपहार देना शुभ रहेगा.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को कन्या पूजन के बाद चूड़ियां, लाल कपड़े, मिठाईयां आदि दान करना चाहिए. इन चीजों के दान से जगत जननी मां दुर्गा की विशेष कृपा मिलती है और घर में सकारात्मक माहौल रहता है.
वृषभ राशि
महानवमी के शुभ अवसर पर वृषभ राशि के लोगों को कन्याओं को पीले रंग के वस्त्र, ताजे फल और छोटे-छोटे उपहार देना चाहिए. ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और जीवन में खुशहाली व समृद्धि का आगमन होता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए कन्या पूजन के दिन कन्याओं को सफेद रंग की मिठाइयां और पढ़ाई से जुड़ी सामग्री जैसे कॉपी-किताब भेंट करना शुभ माना जाता है. इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और मां की कृपा बनी रहती है.
कर्क राशि
कर्क राशि वाले महानवमी पर कन्याओं को दूध से बनी चीजें, मिठाई और पीले फल अर्पित करें. यह उपाय मां दुर्गा को प्रसन्न करता है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक महाअष्टमी या नवमी पर श्रद्धा के साथ कन्या पूजन करें. कन्याओं को अनार, केले और केसर मिला हलवा खिलाएं तथा प्रेमपूर्वक किताबें भेंट करें. इससे मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग महानवमी पर कन्याओं को सूजी से बने व्यंजन या मिठाई खिलाएं. यह उपाय जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाने वाला माना जाता है.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस दिन कन्याओं को श्रृंगार का सामान भेंट करना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग नवमी के दिन कन्या पूजन करते समय कन्याओं को लाल वस्त्र और श्रृंगार सामग्री दें. इससे मां दुर्गा प्रसन्न होकर जीवन में खुशहाली प्रदान करती हैं.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को कन्याओं को बेसन के लड्डू, चने की दाल और पीले रंग के फल अर्पित करने चाहिए. यह उपाय धन-धान्य और समृद्धि बढ़ाने वाला माना जाता है.
मकर राशि
मकर राशि के लोग महानवमी के दिन कन्याओं को घर आमंत्रित कर श्रद्धा से बादाम, काजू, अन्य मेवे और मिठाइयां भेंट करें. इससे मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
कुंभ राशि
इस के राशि के जातक नवमी के दिन कन्याओं को सूजी का हलवा, अमरूद और पपीता अर्पित करें. इससे मां महागौरी प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को कन्या पूजन के दिन कन्याओं को चावल की खीर खिलानी चाहिए और सफेद वस्तुएं भेंट करनी चाहिए. इससे मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में शांति आती है.