Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Mahashivratri 2026 Upay: आज महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय, देवों के देव महादेव खुशियों से भर देंगे झोली

Mahashivratri 2026 Upay: आज महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय, देवों के देव महादेव खुशियों से भर देंगे झोली

Mahashivratri 2026 zodiac sign upay: महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज यानी 15 फरवरी 2026 को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन का प्रतीक माना गया है. बता दें कि, महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. ये पर्व धार्मिक ही नहीं आध्यात्मिक रूप से बहुत पवित्र माना जाता है. इस दिन अपनी राशि के अनुसार उपाय करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है. आइए जानें सभी 12 राशियों के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं. तो आइए ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी से जानते हैं कि राशि अनुसार जातकों को महाशिवरात्रि के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए. साथ ही जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में.

Last Updated: February 15, 2026 | 8:44 AM IST
Donating according to your zodiac sign on Shivratri will be beneficial - Photo Gallery
1/12

शिवरात्रि पर राशि अनुसार दान करने से होगा लाभ

मेष: आज के दिन आपको भगवान शिव के इस विशेष मंत्र का जप करना चाहिए. मंत्र है-ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं आं शं शंकराय मम सकल जन्मांतरार्जित पाप विध्वंसनाय श्रीमते आयुःप्रदाय, धनदाय, पुत्रदारादि सौख्य प्रदाय महेश्वराय ते नमः कष्टं घोर भयं वारय वारय पूर्णायुः वितर वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय पूरय शं आं क्लीं ह्रीं ऐं ऊँ सम संख्याम सावित्रीम् जपेत्-ॐ तत्पुरुषाय च विद्महे महादेवाय च धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात.. साथ ही अगर आप अपने खिलाफ षडयंत्र रचने वाले लोगों से बचे रहना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको दही से हवन करना चाहिए.

Donating according to your zodiac sign on Shivratri will be beneficial - Photo Gallery
2/12

शिवरात्रि पर राशि अनुसार दान करने से होगा लाभ

वृष: आज के दिन आपको भगवान शिव के इस मंत्र का जप करना चाहिए. मंत्र है-'ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ'.. साथ ही अगर आप जीवन में खुशियों की बरसात करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शिव मंदिर जाकर पहले शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए और फिर चंदन का लेप लगाना चाहिए.

Donating according to your zodiac sign on Shivratri will be beneficial - Photo Gallery
3/12

शिवरात्रि पर राशि अनुसार दान करने से होगा लाभ

मिथुन: आज के दिन आपको शिवजी के इस मंत्र का जप करना चाहिए. मंत्र है- 'ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय' साथ ही अगर आप अपने बच्चों को करियर के मामले में खूब आगे बढ़ता देखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शिवलिंग पर एक मुट्ठी बेर चढ़ाने चाहिए.

Donating according to your zodiac sign on Shivratri will be beneficial - Photo Gallery
4/12

शिवरात्रि पर राशि अनुसार दान करने से होगा लाभ

कर्क: आज के दिन आपको शिवजी के इस मंत्र का जप करना चाहिए. मंत्र है- 'ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ' साथ ही अगर आप समाज में यश, कीर्ति और सम्मान पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको दूध चावल से बनी खीर से हवन करना चाहिए.

Donating according to your zodiac sign on Shivratri will be beneficial - Photo Gallery
5/12

शिवरात्रि पर राशि अनुसार दान करने से होगा लाभ

सिंह: आज के दिन आपको शिवजी के अघोर मंत्र का जप करना चाहिए. मंत्र है-'ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः. सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः' साथ ही अगर आप मानसिक रूप से शांति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको दूध से हवन करना चाहिए.

Donating according to your zodiac sign on Shivratri will be beneficial - Photo Gallery
6/12

शिवरात्रि पर राशि अनुसार दान करने से होगा लाभ

कन्या: आज के दिन आपको शिवजी के इस मंत्र का जप करना चाहिए. मंत्र है– 'ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः' साथ ही अगर आप चाहते हैं कि आपके काम आसानी से और समय रहते पूरे हो जाएं, तो आज के दिन आपको तिल से हवन करना चाहिए. साथ ही बेल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए.

Donating according to your zodiac sign on Shivratri will be beneficial - Photo Gallery
7/12

शिवरात्रि पर राशि अनुसार दान करने से होगा लाभ

तुला: आज के दिन आपको शिवजी के इस मंत्र का जप करना चाहिए. मंत्र है-'ऊँ शिवाय नमः ऊँ' साथ ही अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए और साथ ही बेल के तने पर थोड़ा-सा घी चढ़ाना चाहिए.

Donating according to your zodiac sign on Shivratri will be beneficial - Photo Gallery
8/12

शिवरात्रि पर राशि अनुसार दान करने से होगा लाभ

वृश्चिक: आज के दिन आपको शिवजी के इस मंत्र का जप करना चाहिए. मंत्र है–'ऊँ शं शिवाय शं ऊँ नमः' साथ ही अगर आप जीवन में खूब धन-सम्पत्ति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मंत्र जप के साथ ही बेलफल से हवन भी करना चाहिये.

Donating according to your zodiac sign on Shivratri will be beneficial - Photo Gallery
9/12

शिवरात्रि पर राशि अनुसार दान करने से होगा लाभ

धनु: आज के दिन आपको शिवजी के इस मंत्र का जप करना चाहिए. मंत्र है-'नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं' साथ ही अगर आप ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको बालू, राख, गोबर, गुड़ और मक्खन मिलाकर एक छोटा-सा शिवलिंग बनाना चाहिए और उसकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए और पूजा के बाद पूरा दिन सारी चीजों को यथास्थान पर रखा रहने दें और अगले दिन शिवलिंग समेत उपयोग की गई सारी चीज़ों को किसी जलाशय या तालाब में प्रवाहित कर दें.

Donating according to your zodiac sign on Shivratri will be beneficial - Photo Gallery
10/12

शिवरात्रि पर राशि अनुसार दान करने से होगा लाभ

मकर: आज के दिन आपको शिवजी के त्र्यम्बक मंत्र का जप करना चाहिए. मंत्र है-'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्. उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ साथ ही अगर आप राजनीति के क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको दूध और घी के साथ अन्न से होम करना चाहिए.

Donating according to your zodiac sign on Shivratri will be beneficial - Photo Gallery
11/12

शिवरात्रि पर राशि अनुसार दान करने से होगा लाभ

कुंभ: आज के दिन आपको शिव जी के इस मंत्र का जप करना चाहिए. मंत्र है-'ऊँ शं भवोद्भवाय शं ऊँ नमः' साथ ही अगर आप अपने घर पर आई किसी मुसीबत को दूर करना चाहते हैं, तो आज शाम को दिन ढलने के बाद आपको शिव मंदिर जाकर दीपदान करना चाहिए.

Donating according to your zodiac sign on Shivratri will be beneficial - Photo Gallery
12/12

शिवरात्रि पर राशि अनुसार दान करने से होगा लाभ

मीन: आज के दिन आपको शिव जी के इस मंत्र का जप करना चाहिए. मंत्र है-'निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं. चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं'.. साथ ही अगर आपको शादी के लिये अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है, तो आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद भगवान शंकर के साथ ही माता पार्वती की भी पूजा करनी चाहिए और मंदिर में नारियल चढ़ाना चाहिए.

More News