Makar Sankranti के दिन करें अपनी राशि अनुसार इन चीजों का दान घर में दौड़ी चली आएंगी मां लक्ष्मी, चमकेगा भाग्य
Makar Sankranti 2026 Daan List: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि यह साल का पहला सबसे बड़ा त्योहार त्योहार होता है. इस दिन को लोग बेहद धूम धाम से मनाते हैं. मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के साथ-साथ दान करने का भी बेहद महत्व होता है, ऐसा करने से पुण्यफल की प्राप्ति होता है, जीवन के कष्ट दूर होते हैं, मां लक्ष्मी खुश होती है और धन से जुड़ी परेशानियों का अंत होता हैं. आइये जानते हैं आपको अपनी राशि के अनुसार मकर संक्रांति के दिन क्या दान करना चाहिए.
मकर संक्रांति के दिन मेष राशि वाले क्या करें दान ?
मेष राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन लाल कपड़ा के साथ गुड़, गेहूं और तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए, ऐसा करने से आपका करियर में आ रही रुकावटें दूर होंगी.
मकर संक्रांति के दिन वृषभ राशि वाले क्या करें दान?
वृषभ राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन सफेद कपड़े के साथज-साथ दूध, दही, चावल और चीनी का दान करना चाहिए, ऐसा करने से परिवार से बढ़ रही दूरियां खत्म होंगी और सुख-शांति आएंगी.
मकर संक्रांति के दिन मिथुन राशि वाले क्या करें दान?
मिथुन राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन हरे कपड़े के साथ मूंग दाल, हरी सब्जियां का दान करना चाहिए, ऐसा करने से नसिक तनाव खत्म होगा और जीवन में सफलता मिलेगी.
मकर संक्रांति के दिन कर्क राशि वाले क्या करें दान?
कर्क राशि वालों के लिए मकर संक्रांति के दिन सफेद मिठाई, चावल, दूध और चांदी का दान करना शुभ होता है, ऐसा करने से पारिवारिक कलह खत्म होता और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
मकर संक्रांति के दिन सिंह राशि वाले क्या करें दान?
सिंह राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन गेहूं और गुड़ का दान करना करना चाहिए, ऐसा करने से मान-सम्मान बढ़ता और लोग आपकी बातों से प्रभावित होते हैं.
मकर संक्रांति के दिन कन्या राशि वाले क्या करें दान?
मकर संक्रांति के दिन कन्या राशि के जातक को हरी दाल, हरी सब्जियां या फिर स्टेशनरी से जुड़ी चीजें दान करनी चाहिए. ऐसा करने से नौकरी में आ रही है परेशानिया दूर होती है.
मकर संक्रांति के दिन तुला राशि वाले क्या करें दान?
तुला राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन इत्र, मिठाई और चावल का दान करना चाहिए, ऐसा करने से प्रेम रिश्तों में विश्वास बढ़ता है.
मकर संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि वाले क्या करें दान?
मकर संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि के लोग को काले तिल या फिर सरसों के तेल का दान जरूर करना चाहिए, ऐसा करने से कुंडली में शनि दोष खत्म होता है.
मकर संक्रांति के दिन धनु राशि वाले क्या करें दान?
धनु राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन चने की दाल, पीले कपड़े या फिर हल्दी का दान करना चाहिए, ऐसा करने से भाग्य चमकता है और दोष कम होता है.
मकर संक्रांति के दिन मकर राशि वाले क्या करें दान?
मकर राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन उड़द दाल, कंबल, जूते-चप्पल या फिर काले तिल का दान करना चाहिए. ऐसा करने से साढ़ेसाती और ढैय्या का असर कम होता है.
मकर संक्रांति के दिन कुंभ राशि वाले क्या करें दान?
कर संक्रांति के दिन कुंभ राशि के लोगों को कंबल, लोहे की वस्तुएं या फिर तिल का दान करना अच्छा होता है, ऐसा करने से आपके दुश्मनों का नाश होता है.
मकर संक्रांति के दिन मीन राशि वाले क्या करें दान?
मकर संक्रांति के दिन मीन राशि के लोगों को पीले वस्तु जैसे वस्त्र, केले, चने की दाल या फिर कोई पिली मिठाई जैसे लड्डू का दान करना चाहिए, ऐसा करने से धन लाभ के मार्ग खुलते है और जीवन में सफलता जल्द हासिल होती है.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.