पंजाब किंग्स का ये ऑलराउंडर चार्टर्ड अकाउंटेंट को दे बैठा दिल, क्या अब भी एक दूसरे को कर रहे डेट?
Marco Jansen Love Story: साऊथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को जानसेन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट हो या लीग क्रिकेट हर जगह अपने परफॉर्मेंस से सबको प्रभावित करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी गर्लफ्रेंड का नाम क्या है? वो क्या करती हैं? अगर आपको नहीं पता तो चलिए हम आपको बताते हैं. मार्को जानसेन मोयिका ह्यूमन को डेट कर रहे हैं.
कौन हैं मार्को जानसेन की गर्लफ्रेंड?
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर मार्को यानसेन की गर्लफ्रेंड का नाम मोयिका ह्यूमन हैं. जो एक फाइनेंस प्रोफेशनल है और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की तैयारी कर रही हैं.
रिश्ते को कब किया सार्वजनिक?
इस कपल ने CSA Awards 2024 के दौरान अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और 7 सितंबर, 2024 से साथ हैं. मोयिका मूल रूप से प्रिटोरिया की रहने वाली हैं.
मोयिका ने कहां से की है पढ़ाई?
मोयिका ने नेल्सन मंडेला यूनिवर्सिटी से अकाउंटिंग में डिग्री हासिल की है और PwC South Africa में ऑडिट ट्रेनी के तौर पर काम करती हैं. उन्होंने इसी यूनिवर्सिटी से अकाउंटिंग में अपनी बैचलर डिग्री भी हासिल की.
कैसे हुई मुलाकात?
मार्को जानसेन और मोयिका ह्यूमन की मुलाकात कैसे हुई? इसकी जानकारी सामने नहीं आई हैं. इसके अलावा, मोयिका इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं.
छात्रों की ट्यूटर भी रहीं हैं
मोयिका ने अपनी लिंक्डइन प्रोफ़ाइल पर जनवरी 2024 में ITC परीक्षा पास करने के बारे में भी जानकारी शेयर की है. वह दो साल तक (जनवरी 2021 से दिसंबर 2022 तक) 8वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों की ट्यूटर भी रही हैं.
इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं?
मोयिका ह्यूमन के इंस्टाग्राम पर 496 फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा, वो 241 लोगों को फॉलो भी करती हैं. उन्होंने अबतक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 146 पोस्ट किया है.
कब से एक दूसरे को कर रहे डेट?
मोयिका ह्यूमन और मार्को जानसेन ने 7 सितंबर, 2024 को एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. SA20 और IPL 2025 के दौरान, उनके रिश्ते ने लोगों का ध्यान खींचा और मार्को जानसेन गर्लफ्रेंड एक लोकप्रिय सर्च टर्म बन गया.
क्या अभी एक दूसरे को कर रहे डेट?
मार्को यानसेन और मोयिका ह्यूमन एक दूसरे को अभी भी डेट कर रहे हैं या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो रहा है. लेकिन दोनों ने दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो जरूर कर दिया है. इसके अलावा, दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साथ वाली तस्वीर डिलीट कर दी है.