Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • साहिबजादा नंबर-1, तो दूसरे पर हेटमायर… टी20 वर्ल्ड कप में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? टॉप-5 से गायब भारतीय स्टार

साहिबजादा नंबर-1, तो दूसरे पर हेटमायर… टी20 वर्ल्ड कप में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? टॉप-5 से गायब भारतीय स्टार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद सुपर-8 राउंड की धमाकेदार शुरुआत हो गई है. इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. मौजूदा विश्व कप में कुल 3 खिलाड़ियों ने अभी तक 200 से ज्यादा रन का आंकड़ा पार किया है. इनमें साहिबजादा फरहान, शिमरन हेटमायर और पथुम निसंका का नाम शामिल हैं. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 220 रन बनाए हैं. वहीं, इस मामले में शिमरन हेटमायर दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 219 रन बनाए हैं. वहीं, भारतीय खिलाड़ियों की बात करें, तो अभी तक कोई भी बल्लेबाज 200 का आंकड़ा छू नहीं पाया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं.

Last Updated: February 24, 2026 | 4:12 PM IST
Sahibzada Farhan - Photo Gallery
1/8

साहिबजादा फरहान

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. फरहान ने 5 मैचों की 4 पारियों में 164.17 के स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए हैं. इस दौरान साहिबजादा फरहान के बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक आए हैं.

Shimron Hetmyer - Photo Gallery
2/8

शिमरन हेटमायर

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने मौजूदा विश्व कप में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं. हेटमायर ने 5 पारियों में 185.59 के स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए हैं. इस दौरान हेटमायर के बल्ले से 2 अर्धशतक आए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 85 रहा है.

Pathum Nissanka - Photo Gallery
3/8

पथुम निसंका

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं. उन्होंने 5 पारियों में 154.07 के स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और एक अर्धशतक आया है. उनका एवरेज 52 का रहा है.

Kusal Mendis - Photo Gallery
4/8

कुसल मेंडिस

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस का नाम आता है. कुसल मेंडिस ने 5 पारियों में 124.00 के स्ट्राइक रेट 186 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक आए हैं.

Aiden Markram - Photo Gallery
5/8

एडन मारक्रम

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम 5 पारियों में 178.43 के स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए हैं. इस दौरान कप्तान मारक्रम के बल्ले से 2 अर्धशतक आए हैं. उनका एवरेज 45.50 का रहा है, जबकि उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 86 है.

Surkyakumar Yadav - Photo Gallery
6/8

सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में छठे नंबर पर आते हैं. उन्होंने 5 पारियों में 127.65 के स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक आया है.

Brian Bennett - Photo Gallery
7/8

ब्रायन बेनेट

इस लिस्ट में 7वें नंबर पर जिम्बाब्वे के स्टार बल्लेबाज ब्रायन बेनेट का नाम आता है. बेनेट ने 4 पारियों में 124.13 के स्ट्राइक रेट और 180 के एवरेज से 180 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक आए हैं.

Ishan Kishan - Photo Gallery
8/8

ईशान किशन

भारत की ओर से स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. उन्होंने 5 पारियों में 193.40 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए हैं. इस दौरान ईशान के बल्ले से 2 अर्धशतक आए हैं.

More News