Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • MS धोनी से लेकर विराट-रोहित… IPL में सिर्फ 5 प्लेयर्स ने खेले 250 से ज्यादा मैच, टॉप-10 में नहीं कोई विदेशी

MS धोनी से लेकर विराट-रोहित… IPL में सिर्फ 5 प्लेयर्स ने खेले 250 से ज्यादा मैच, टॉप-10 में नहीं कोई विदेशी

Most Matches Played In IPL: 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का नया सीजन खेला जाएगा. साल 2008 से लेकर अभी तक आईपीएल के कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं. आईपीएल इतिहास में अभी तक सिर्फ 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 250 से ज्यादा मैच खेले हैं. इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी से लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारतीय दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ियों कि टॉप-10 लिस्ट में किसी भी विदेशी खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं वे खिलाड़ी, जिन्होंने आईपीएल में 250 से ज्यादा मुकाबले खेले.

Last Updated: March 23, 2026 | 4:46 PM IST
MS Dhoni - Photo Gallery
1/8

एमएस धोनी

एमएस धोनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. धोनी ने आईपीएल में 2 अलग-अलग टीमों के लिए 278 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5,439 रन आए हैं. एमएस धोनी ने आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कमान संभाली है.

Rohit Sharma - Photo Gallery
2/8

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने धोनी के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं. उन्होंने आईपीएल में 2 अलग-अलग टीमों के लिए कुल 272 मैच खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से 7,046 रन आए हैं. रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस और डेक्कन चार्जर्स के लिए आईपीएल खेला है.

Virat kohli - Photo Gallery
3/8

विराट कोहली

इस लिस्ट में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं. आईपीएल में अभी तक विराट कोहली कुल 267 मुकाबले खेल चुके हैं. वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सिर्फ 1 टीम के लिए 250 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं.

Dinesh Karthik - Photo Gallery
4/8

दिनेश कार्तिक

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल इतिहास में कुल 257 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लायंस के लिए मुकाबले खेले.

Ravindra Jadeja - Photo Gallery
5/8

रविंद्र जडेजा

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इस मामले में 5वें नंबर पर आते हैं. जडेजा ने आईपीएल में 4 अलग-अलग टीमों की ओर से कुल 254 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वे चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस और कोच्चि के लिए खेल चुके हैं. IPL 2026 में रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे.

Shikhan Dhawan - Photo Gallery
6/8

शिखर धवन

भारतीय टीम के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन ने आईपीएल में 222 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व किया है.

Ravichandran Ashwin - Photo Gallery
7/8

रविचंद्रन अश्विन

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में 7वें नंबर पर आते हैं. अश्विन ने आईपीएल में 221 मुकाबले खेले हैं. वह इस टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयर्, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं.

Suresh Raina - Photo Gallery
8/8

सुरेश रैना

पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना आईपीएल में 200 से ज्यादा मुकाबले खेलने वाले 8वें खिलाड़ी हैं. रैना ने आईपीएल में कुल 205 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान रैना चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस की जर्सी में खेलते नजर आए हैं.

More News