Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • नागिन 3 की एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर आने वाली हैं खुशियां, जल्द गूंजेगी उनके घर में किलकारी

नागिन 3 की एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर आने वाली हैं खुशियां, जल्द गूंजेगी उनके घर में किलकारी

नागिन 3 की एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर खुशियां आने वाली है. हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि वो मां बनने वाली हैं, जिसके बाद फैंस और टीवी सेलेब्स ने उनपर खूब प्यार लुटाया. आइये जानते हैं सुरभि ज्योति की उम्र, टीवी शो, शादी और परसनल लाइफ से जुड़े कुछ प्रमुख किस्से!

Last Updated: February 12, 2026 | 4:02 PM IST
surabhi jyoti shares her pregnancy news on instagram - Photo Gallery
1/6

सोशल मीडिया पर शेयर की प्रेग्नेंसी की खबर

सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक बहुत प्यारी तस्वीर पोस्ट करके प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की. इस तस्वीर में सुरभि और उनके पति सुमित सूरी के पैर दिखाई दे रहे हैं. दोनों के पैरों के बीच में बेबी का शू रखा है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा-" 'ऊं' हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर अब शुरू होने जा रहा है. हमारा नन्हा प्यार इस साल जून में आने वाला है."

TV celebs congratulate surabhi jyoti - Photo Gallery
2/6

टीवी सेलेब्स ने लुटाया प्यार

पोस्ट शेयर करते ही टीवी सेलेब्स के बधाई संदेश का तांता लग गया. फैंस ने इस पोस्ट पर खूब सारे लाइक्स और कमेंट्स किये. वहीं उनके सेलिब्रेटी फ्रेंड्स - कृष्णा मुखर्जी, मौनी रॉय, श्वेता तिवारी और अरिजीत तनेजा ने भी कमेंट करते हुए 'बधाई हो' लिखा है. नकुल मेहता ने रेड हार्ट इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है. किश्वर ने कमेंट किया- 'दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं, ओह.. इसलिए तुम इंस्टा से गायब थीं...'

surabhi jyoti marriage - Photo Gallery
3/6

सुरभि ज्योति की शादी

27 अक्टूबर 2024 को सुरभि ज्योति ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ शादी की थी. उन्होंने उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शादी रचाई थी. शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया था.

surabhi jyoti tv shows - Photo Gallery
4/6

सुरभि ज्योति के टीवी शो

सुरभि ने कई टीवी शो में काम किया है, जिसमें कबूल है, नागिन 3 और इश्कबाज विशेष पॉपुलर हुए थे.

surabhi jyoti net worth - Photo Gallery
5/6

सुरभि ज्योति की नेट वर्थ

2024 के अंत तक, भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री सुरभि ज्योति की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹24 करोड़ थी. उनकी आय के प्रमुख स्रोत टीवी शो और ब्रांड एंडोर्समेन्ट हैं

Disclaimer - Photo Gallery
6/6

Disclaimer

यह लेख मीडिया रिपोर्टों और मनोरंजन स्रोतों से प्राप्त सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी पर आधारित है.

More News