Live TV
Search
Home > क्राइम > पति, पत्नी और सेप्टिक टैंक, जब वैलेंटाइन डे बना काल! कमजोर दिल वाले न पढ़ें ये खबर

पति, पत्नी और सेप्टिक टैंक, जब वैलेंटाइन डे बना काल! कमजोर दिल वाले न पढ़ें ये खबर

मध्य प्रदेश के देवरी (Devri) से दिल दहला देने वाली घटना (Heart Breaking Incident) सामने आई है, जिसको पढ़ने के बाद रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Written By:
Last Updated: 2026-02-12 16:32:00

Mobile Ads 1x1

Skull Found In Septic Tank: मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी से बेहद ही चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. वैलेंटाइन डे 2026 के बीच एक रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. जहां, 22 साल के प्रिंस बाल्मीकि, जो अगस्त 2025 से लापता था, उसकी हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी शोएब ने की थी. इतना ही नहीं, पुलिस ने आरोपी के घर के सेप्टिक टैंक से मृतक की खोपड़ी और हड्डियों के अवशेष को बरामद कर जांच के लिए भेज दिए है. आखिर क्या है इस खौफनाक हत्याकांड के पीछे की वजह जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

सोशल मीडिया पर प्यार और दर्दनाक अंत

पुलिस के मुताबिक, प्रिंस बाल्मीकि और उसकी पत्नी तुलसा की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जिसके बाद उन्होंने प्रेम विवाह किया था. हालांकि, शादी के बाद तुलसा का झुकाव अपने पुराने प्रेमी शोएब की तरफ दोबारा बढ़ता चला जा रहा था. साजिश के तहत प्रिंस को देवरी लाया गया, जहां शोएब ने पहले प्रिंस को नशे की लत लगाई और फिर उसे अपने रास्ते से हटाने का बेहद ही खौफनाक प्लान बनाया था. 

हत्या और साक्ष्य मिटाने की खौफनाक क्रूरता

इतना ही नहीं, 20 अगस्त को शोएब ने प्रिंस को भारी मात्रा में नशा करवाया था, नशे का फायदा उठाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. तो वहीं, वारदात के बाद साक्ष्यों को छुपाने के लिए उसने शव को अपने घर के पीछे बने सैप्टिक टैंक में ही फेंक दिया. इतना ही नहीं, आरोपी की क्रूरता यहीं नहीं रुकी, वह शव के पास नमक डालता रहा ताकि वह जल्दी गल जाए और किसी को दुर्गंध का पता न चल सके.  हत्याकांड के बाद आरोपी शोएब, प्रिंस की पत्नी तुलसा को लेकर गुजरात फरार हो गया था. 

वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज

प्रिंस की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुद उसकी पत्नी ने दर्ज कराई थी ताकि किसी को शक न हो. लेकिन गुजरात में शोएब और तुलसा के साथ रहने के कुछ वीडियो परिजनों के हाथ लग गए, जिससे घटना में शक और भी ज्यादा गहराता हुआ चला गया. फिलहाल,  पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शोएब को नरसिंहपुर से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.  पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद पुलिस ने सेप्टिक टैंक की खुदाई कर अवशेष को बरामद कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. 

MORE NEWS