Naagin 7 Flop Reason: मेकर्स कर रहे हैं ये 7 बड़ी गलतियां, इसलिए फ्लॉप हो रहा है नागिन 7
Naagin 7 TRP Rating Drops Reason: टीवी की टीआरपी रिपोर्ट रिलीज हो चुकी है और इस रिपोर्ट में एकता कपूर के शो नागिन 7 की रेटिंग बुरी तरह गिरी नजर आई है, आइये जानते हैं यहां कि मेकर्स ऐसी क्या बड़ी गलती कर रहे हैं, जिससे शो की रेटिंग गिर गई है.
एकता कपूर के शो नागिन 7 की गिरी रेटिंग
टीवी की इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट देखने के बाद लोगों को बड़ा झटका लगा है, इस रिपोर्ट में एकता कपूर के शो नागिन 7 की रेटिंग बुरी तरह गिरी नजर आई है, जहां यह सीरियल शुरूआत में नंबर वन पर था, वहां से गिर कर यह छठे नंबर पर आ गया है. शो की इतनी बुरी रेटिंग मेकर्स के लिए बड़ा झटका है. ऐसे में हम फैंस के फीडबैक को देखते हुए हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि मेकर्स ऐसी क्या बड़ी गलती कर रहे हैं, जिससे शो नागिन 7 की रेटिंग बुरी तरह गिर गई है.
अनंता और आर्यमान की दुश्मनी में नहीं आ रहा मजा
अनंता और आर्यमान की दुश्मनी अब ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड नजर आ रही है. अनंता को दुश्मनी करते करते पता नहीं कब आर्यमान से प्यार हो गया है, लेकिन जैसे ही वो उसके पास जाती है आर्यमान अपनी एक्स को याद करने लगता है. हर सीजन में एक जैसी कहानी लोगों को बोर कर रही है.
नहीं समझ आ रही है नागिन 7 की कहानी
अनंता अपने सुसराल वालों से बदला लेने आई है, लेकिन वो जिस तरह से अपने ससुराल वालों को संभाल रही है, उसने दर्शको को उलझा दिया है. काहनी लोगों को बिल्कुल समझ नहीं आ रही है.
बोर कर रहा है नागिन का प्लॉट
नागिन 7 का प्लॉट अब दर्शकों को पुराना घिसा पिटा लग रहा है, सीरियल में सभी नागमणि के पीछे पड़े हुए हैं. नागमणि के अलावा कोई और ट्विस्ट शो में नहीं दिख रहा है.
आर्यमान की एक्स की एंट्री ने किया सत्यानाश
आर्यमान की एक्स एक ड्रैगन है, लेकिन उसके आने से अनंता को परेशानी हो रही है. काहीन इन तीनों पर ही घुम रही है. आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रही है.
नागिन 7 में प्रियांका चहर चौधरी का खराब डायलॉग डिलीवरी
नागिन 7 में कई लोगों को प्रियांका चहर चौधरी की डायलॉग डिलीवरी भी बिल्कुल पसंद नहीं आई है, उन्हें देख दर्शकों को लग रहा है कि वो भाषण दे रही है या फिर किसी बच्चे को डाट रही है.
नागिन 7 में विलेन नहीं कर रहे कोई काम
नागिन 7 विलेनकोई काम नहीं कर रहे, जैसे कोी साजिश रचना किसी का मडर प्लान करना या कुछ छुपाना, यह सब सीरियल में कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है जिससे लोग उब गए है.
एकता कपूर नहीं डाल रही कोई मसालेदार ट्विस्ट
एकता कपूर नागिन 7 में कोई भी मजेदार और मसालेदार ट्विस्ट नहीं डाल रही है, जिससे दर्शक शो से बंधे और शो के आने वाले एपिसोड का बेस्ब्री से इंतेजार करे. अगर मेकर्स को शो की टीआरपी बढ़ानी है, तो उन्हें कहानी में बदलाव लाना होगा पुराने राज से पर्दा उठाना होगा और विलेन को भी साजिशे रचनी होगी. ताकी एक्साइटमेंट बनी रहे.