Naagin Series: तेजस्वी से मॉनी तक, कौन हैं सबसे ज्यादा जहरीली नागिन? देखें पूरी लिस्ट
नागिन 6 की तेजस्वी प्रकाश
नागिन 6 का टाइटल नागिन: भाग्य का ज़हरीला खेल था और यह फ्रेंचाइजी का सबसे लंबा चलने वाला सीजन था. इसमें तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल और महक चहल ने काम किया था. तेजस्वी का नागिन रोल काफी हिट साबित हुआ साथ ही वह ज्यादा जहरीली दिखाई दी.
नागिन 3 की अनीता हसनंदानी
नागिन के 2 सीजन को पीछे छोड़ सीजन 3 की अनीत हसनंदानी सबसे जहरीली नागिन को तौर पर दिखी. कहानी दो इच्छाधारी नाग-नागिन, रूही और विक्रांत से शुरू होती है, जो 100 साल बाद शादी करने वाले हैं. युवराज सहगल के नेतृत्व में अमीर, बिगड़े हुए गुंडों का एक ग्रुप रूही को परेशान करता है और विक्रांत का बेरहमी से मर्डर कर देता है. रूही टूट जाती है और हत्यारों से बदला लेने की कसम खाती है. इसमें सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी, रजत टोकस और पर्ल वी पुरी ने अहम भूमिकाएं निभाईं.
नागिन 7 की प्रिंयका चाहर चौधरी
नागिन 7 की प्रिंयका चाहर चौधरी का नागिन देवी अनंता के रूप में लुक काफी ग्लैमरस और पावरफुल है, क्योंकि उन्हें आमतौर पर गोल्डन और डार्क रंगों में ट्रेडिशनल नागिन कॉस्ट्यूम और भारी ज्वेलरी में देखा जाता है, जो उनके पौराणिक और फैंटेसी किरदार को दिखाता है, जिसमें वह अपने दुश्मनों से बदला लेने के लिए अपने असली रूप में बदल जाती हैं.
नागिन 5 की सुरभि चंदना
यह सीजन 10,000 साल पुरानी एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित था, जिसमें रूप बदलने वाले सांपों (नागों) और चीलों के बीच एक बड़े युद्ध पर फोकस किया गया था. सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा और मोहित सहगल शो के मुख्य चेहरे थे.
नागिन 4 निया शर्मा
इसके बाद नंबर आता है निया शर्मा का. नागिन 4, जिसका टाइटल नागिन: भाग्य का ज़हरीला खेल था, कलर्स टीवी पर 14 दिसंबर, 2019 से 8 अगस्त, 2020 तक टेलीकास्ट हुआ. इसमें निया शर्मा, विजयेंद्र कुमेरिया और जैस्मीन भसीन ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं.
नागिन 1 की अदा खान
पहले सीजन में मौनी रॉय नजर आई थीं, लेकिन अगर जहरीली नागिन की बात करें तो अदा खान ने लाइमलाइट लूटी. यह शो 1 नवंबर, 2015 से 5 जून, 2016 तक टेलीकास्ट हुआ था. इसमें अर्जुन बिजलानी और अदा खान भी थे. यह शो सुपरहिट रहा और इसे बहुत ज़्यादा पहचान मिली.
नागिन 2 की मौनी रॉय
कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला सीजन खत्म हुआ था. शिवन्या और ऋतिक (सीजन 1 से) इंसान के तौर पर शांति से ज़िंदगी जी रहे हैं और उनकी एक बेटी है जिसका नाम शिवांगी है. इसमें मौनी रॉय, करणवीर बोहरा और अदा खान मुख्य भूमिकाओं में थे.