Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सारा अर्जुन के तिल पर फिदा हुए लोग! ‘धुरंधर 2’ के एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर छेड़ी बहस, जानें इसके पीछे का कारण

सारा अर्जुन के तिल पर फिदा हुए लोग! ‘धुरंधर 2’ के एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर छेड़ी बहस, जानें इसके पीछे का कारण

Dhurandhar 2 Actress: आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर की पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सारा अर्जुन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. एक्ट्रेस के चेहरे पर मौजूद तिल पर लोग फिदा हो रहे हैं. इसे लेकर इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई है. आखिर क्यों होता है तिल? इन सबके बारे में जानेंगे इस खबर में. 

Last Updated: March 21, 2026 | 5:32 PM IST
sara arjun in dhurandhar 2 - Photo Gallery
1/7

सारा अर्जुन की खूबसूरती और मासूमियत ने जीता दिल

फिल्म 'धुरंधर 2' में इन दिनों रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली की पत्नी के रूप में सारा अर्जुन नजर आ रही हैं. फिल्म में उनकी मासूमियत और खूबसूरती दिल जीत रही है.

sara arjun face mark - Photo Gallery
2/7

तिल ने जीता दिल

जहां पहले चेहरे पर तिल होना लोग गलत समझते थे. वहीं अब यह खूबसूरती का पर्याय बन गया है. सारा अर्जुन की ठुड्डी पर मौजूद एक छोटे सा तिल लोगों को पसंद आ रहा है. इतना ही नहीं, इसने तो अब इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है.

sara arjun mole debate - Photo Gallery
3/7

सोशल मीडिया पर तिल को लेकर छिड़ी बहस

एक कंटेंट क्रिएटर मिस्बाह शेख ने अभिनेत्री सारा अर्जुन के नेचुरल लुक की तारीफ करते हुए एक इंस्टाग्राम रील शेयर की. उसमें लिखा, 'आपका तिल कोई खामी नहीं है. यह आपकी पहचान है.' इसके बाद कई लोग इसके समर्थन में आ गए.

sara arjun actress - Photo Gallery
4/7

यूजर ने सारा को दिया क्रेडिट

एक यूजर ने इस भावना को बखूबी व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा अपनी ठुड्डी के दाहिनी ओर के तिल को एक खामी मानते थे, लेकिन सारा को देखकर उन्हें एहसास हुआ कि यह वास्तव में उनकी प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाता है.

hoe mole developed - Photo Gallery
5/7

क्यों होता है तिल?

मेयो क्लिनिक के विशेषज्ञों के अनुसार, तिल तब बनते हैं जब मेलानोसाइट्स- वे कोशिकाएं जो हमारी त्वचा को रंग देती हैं और त्वचा पर समान रूप से फैलने के बजाय एक साथ घनी गांठ बनाकर चिपक जाती हैं. वही तिल का रूप ले लेता है.

moles types - Photo Gallery
6/7

कई प्रकार के होते हैं

अधिकांश लोगों के शरीर पर ऐसे 10 से 45 छोटे-छोटे बिंदु होते हैं. ये आमतौर पर बचपन या किशोरावस्था में दिखाई देने लगते हैं. ये कई तरह के आकार और प्रकार के हो सकते हैं. ये चपटे, उभरे हुए, चिकने या थोड़े झुर्रीदार भी हो सकते हैं. कभी-कभी ये भूरे या काले रंग के होते हैं; कभी गुलाबी, लाल या नीले रंग के. अधिकांश बिंदु सममित होते हैं और पेंसिल के इरेज़र से भी छोटे (लगभग 6 मिमी) होते हैं.

dhurandhar 2 actress - Photo Gallery
7/7

'धुरंधर 2' में सारा अर्जुन ने किया कमाल

'धुरंधर 2' में सारा अर्जुन का आकर्षक लुक सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने से कहीं ज़्यादा असर डाल रहा है. यह हमें याद दिला रहा है कि हमारे चेहरे की वो छोटी-छोटी खामियां जिन्हें हम अक्सर दोष समझते हैं, असल में वही चीज़ें हैं जो हमें अनोखा बनाती हैं.

 

Home > Scroll Gallery > सारा अर्जुन के तिल पर फिदा हुए लोग! ‘धुरंधर 2’ के एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर छेड़ी बहस, जानें इसके पीछे का कारण

Archives

More News