Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • इमैनुएल मैक्रों नहीं है फ्रांस के प्रेसिडेंट का असली नाम, रियल नाम जान दंग रह गए लोग

इमैनुएल मैक्रों नहीं है फ्रांस के प्रेसिडेंट का असली नाम, रियल नाम जान दंग रह गए लोग

Emmanuel Macron: फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों भारत के दौरे पर हैं. मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद वे बुधवार को दिल्ली में AI समिट में हिस्सा लेंगे. सिर्फ 39 साल की उम्र में दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रेसिडेंट बने मैक्रों अपने अनोखे नाम के लिए भी जाने जाते हैं.बहुत कम लोग जानते होंगे कि फ्रांस के प्रेसिडेंट का पूरा नाम इमैनुएल मैक्रों नहीं हैं. तो चलिए जानते हैं कि फ्रांस के राष्ट्रपति का सही नाम क्या है.

Last Updated: February 18, 2026 | 4:40 PM IST
emmanuel macron - Photo Gallery
1/7

फ्रांस के राष्ट्रपति का असली नाम क्या है?

फ्रांस के राष्ट्रपति का असली नाम इमैनुएल जां-मिशेल फ़्रेदेरिक मैक्रों है. इस नाम का भी अपना मतलब है. इस नाम के शब्द तीन भाषाओं से लिए गए हैं.

emmanuel macron - Photo Gallery
2/7

इमैनुएल जां-मिशेल फ़्रेदेरिक मैक्रों का मतलब

इमैनुएल शब्द मैक्रों के नाम की सबसे खास बात है. इमैनुएल एक हिब्रू नाम है जिसका मतलब है "भगवान हमारे साथ हैं." ईसाई धर्म में यह नाम प्रभु यीशु के लिए इस्तेमाल होता है.

emmanuel macron - Photo Gallery
3/7

पिता के नाम से मिलकर बना मैक्रों का नाम

मैक्रों के पिता न्यूरोलॉजी के प्रोफेसर जां-मिशेल मैक्रों था। उनकी मां, फ्रांस्वाज़ नोगेस-मैक्रों, एक डॉक्टर थीं. मैक्रों का नाम उनके पिता के नाम से मिलकर बना है.मैक्रों के नाम में इमैनुएल शब्द के बाद पिता के नाम से जां- मिशेल मैक्रों लिया गया.

emmanuel macron - Photo Gallery
4/7

फ़्रेदेरिक फ्रांस में कॉमन

वहीं फ़्रेदेरिक फ्रांस में कॉमन है यहां के नामों यह शब्द प्रचलित है.

emmanuel macron - Photo Gallery
5/7

क्या होता फ़्रेदेरिक का मतलब

फ़्रेदेरिक जर्मन नाम का एक फ्रेंच रूप है, जिसका मतलब होता है शांतिपूर्ण शासक या शांति की ताकत. इस तरह फ्रांस के राष्ट्रपति का नाम पांच शब्दों से मिलकर बना है.

emmanuel macron - Photo Gallery
6/7

किन तीन तीन भाषाओं से लिया गया है नाम?

फ्रांसीसी राष्ट्रपति का नाम तीन भाषाओं से लिया गया है. इमैनुएल हिब्रू भाषा का शब्द है.जां-मिशेल मैक्रों शब्द में मैक्रों ग्रीक भाषा का शब्द माना जाता है. फ़्रेदेरिक जर्मन भाषा का नाम है जो पुरुषों के लिए इस्तेमाल होता है.

emmanuel macron - Photo Gallery
7/7

भाषा के विज्ञान में किस चिंन्ह से दर्शाता जाता है मैक्रों

भाषा के विज्ञान में मैक्रों को ¯ चिंन्ह से दर्शाता जाता है. इसे अक्षर के ऊपर लगाया जाता है ताकि यह बताया जा सके कि उस स्वर की ध्वनि लंबी है. जैसे- ā, ē, ī, ō, ū.

More News