Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • राजपाल यादव ने अक्षय कुमार को मारा थप्पड़! एक्टर ने किया हैरान करने वाला खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला

राजपाल यादव ने अक्षय कुमार को मारा थप्पड़! एक्टर ने किया हैरान करने वाला खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला

फिल्म ‘भूत-बंगला’ जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है. फिल्म की रिलीज से पहले ही यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है. सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है अक्षय कुमार और राजपाल यादव के एक सीन की, जिसमें राजपाल यादव अक्षय कुमार को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में अभिनेता राजपाल यादव ने बॉलीवुड बबल से बातचीत की जिसमें उन्होंने फिल्म से जुड़े कई किस्सों का जिक्र किया. राजपाल यादव इससे पहले भी अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं.

Last Updated: March 26, 2026 | 3:12 PM IST
rajpal yadav slaps akshay kumar - Photo Gallery
1/6

राजपाल ने मारा अक्षय कुमार को थप्पड़

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला' के एक मजेदार सीन के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि इस सीन में वे अक्षय कुमार को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सीन फैंस को पुरानी फिल्म ‘भूल भुलैया' की याद दिलाएगा, जहां अक्षय के किरदार ने राजपाल के किरदार छोटा पंडित को थप्पड़ मारा था.

Bhooth Bangla - Photo Gallery
2/6

बेहद मजेदार होगी फिल्म

राजपाल यादव ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में कहा, “जिस सीन की आप बात कर रहे हैं, उम्मीद है वह आपको बहुत पसंद आएगा. पूरी फिल्म देखकर आपको जबरदस्त मजा आएगा.” राजपाल ने फिल्म को बिल्कुल अलग तरह की और मनोरंजक बताया है.

rajpal talks about akshay kumar - Photo Gallery
3/6

अक्षय के साथ काम का एक्सपीरिएंस

राजपाल अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. राजपाल ने सेट के माहौल को याद करते हुए कहा कि शूटिंग खुद में एक मस्ती भरा एक्सपीरियंस है. उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा, “अक्षय भाई हमेशा मस्ती करते रहते हैं, यह बहुत अच्छी बात है. हम सब एक-दूसरे की मस्ती में शामिल हो जाते हैं."

rajpal talks about priyadarshan - Photo Gallery
4/6

डायरेक्टर प्रियदर्शन की तारीफ की

राजपाल यादव ने प्रियदर्शन के डायरेक्शन की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “प्रियदर्शन जी की वाइब देखकर मजा आ रहा था. यह फिल्म सबको गुदगुदाएगी, खूब हंसाएगी और एक शानदार भूतिया बंगला दिखाएगी.”

rajpal yadav and akshay kumar in lead role in bhooth bangla - Photo Gallery
5/6

‘भूत बंगला' में लीड रोल में हैं राजपाल यादव

‘भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव लीड रोल में हैं. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस इस जोड़ी के नए अंदाज को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

rajpal yadav and akshay kumar work together in many films - Photo Gallery
6/6

राजपाल-अक्षय की जोड़ी मतलब टोटल फन

राजपाल यादव और अक्षय कुमार इससे पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं. राजपाल यादव ने अक्षय कुमार के साथ कई हिट फिल्मों जैसे भूल-भुलैया, मुझसे शादी करोगी में काम किया है.

More News