Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • रामायण का पहला रिव्यू आउट, रणबीर कपूर ही नहीं, अमिताभ बच्चन, बॉबी देओल और अनिल कपूर समेत ये किरदार

रामायण का पहला रिव्यू आउट, रणबीर कपूर ही नहीं, अमिताभ बच्चन, बॉबी देओल और अनिल कपूर समेत ये किरदार

Ramayana Starcast: फैंस डायरेक्टर नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम ने पहले ही फिल्म की पहली टेस्ट स्क्रीनिंग होस्ट कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मेकर्स ने लॉस एंजिल्स में इसकी पहली टेस्ट स्क्रीनिंग कर दी है. स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को दर्शकों से अच्छी और पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं मिली हैं.सोशल मीडिया पर फैंस अपने हैंडल से स्क्रीनिंग से मिले पॉजिटिव फीडबैक के बारे में पोस्ट कर रहे हैं. ऐसे में अब बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि फिल्म में कौन से एक्टर्स हैं और कौन किस किरदार में नजर आने वाला है. 

बता दें कि रामायण की स्क्रीनिंग कार्यक्रम में 18 से 60 साल तक की उम्र के दर्शक शामिल हुए. दर्शकों ने फिल्म को पॉजिटिवव रिस्पॉन्स दिया है. दर्शक फिल्म के विजुअल इफेक्ट और इमोशनल स्टोरी टेलिंग की तारीफ कर रहे हैं. नितेश तिवारी की डायरेक्टेड रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. इसके पहले पार्ट को दीवाली 2026 के आसपास रिलीज किया जाएगा. वहीं इसके दूसरे पार्ट को 2027 में दीवाली के अवसर पर रिलीज किया जा सकता है.

Last Updated: February 25, 2026 | 1:18 PM IST
Shri Ram and Seeta - Photo Gallery
1/11

श्रीराम और सीता

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगे. वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का किरदार निभाएंगे. साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी श्रीराम की पत्नी माता सीता का किरदार निभाएंगी.

Hanuman and Laxman - Photo Gallery
2/11

हनुमान और लक्ष्मण

फिल्म रामायण में सनी देओल महाबलि हनुमान का किरदार निभाएंगे. वहीं एक्टर रवि दुबे श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले हैं.

King Janak and Dashrath - Photo Gallery
3/11

राजा जनक और दशरथ

श्रीराम के पिता का दशरथ रामानंद सागर वाली रामायण के श्रीराम यानि अरुण गोविल निभान वाले हैं. वहीं माता सीता के पिता राजा जनक का किरदार अनिल कपूर निभाने वाला है.

Ravan and Vibhishan - Photo Gallery
4/11

रावण और विभीषण

रावण के किरदार के लिए केजीएफ स्टार यश नजर आएंगे. वहीं उनके भाई विभीषण जो अंत में रावण से अलग होकर श्रीराम से जा मिलते हैं, उनका किरदार विजय सेतुपति निभाने वाले हैं.

Meghnad (Indrajit) - Photo Gallery
5/11

मेघनाद (इंद्रजीत)

मेघनाद के किरदार के लिए एक्टर के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. कहा जा रहा है कि इस किरदार में राघव जुयाल या विक्रांत मेसी नजर आ सकते हैं.

Queen Kaikeyee and Kaushalya - Photo Gallery
6/11

रानी कैकेयी और कौशल्या

जानकारी मिली है कि लारा दत्ता रानी कैकेयी के किरदार में नजर आने वाली हैं. वहीं इंदिरा कृष्णन रानी कौशल्या का किरदार निभाएंगे.

Manthara and Shurpanakha - Photo Gallery
7/11

मंथरा और शूर्पणखा

मंथरा के किरदार के लिए रकुल प्रीत सिंह को चुना गया है, तो शीबा चड्ढा मंथरा के किरदार में नजर आएंगी. दोनों ही अदाकाराओं को पहले भी कई बेहतरीन किरदारों में देखा जा चुका है.

kumbhakarn and Jatayu - Photo Gallery
8/11

कुंभकर्ण और जटायू

कुंभकर्ण और जटायू का किरदार निभाने के लिए मेकर्स ने एक्टर नहीं बल्कि सुपरस्टार्स का चयन किया है. कुंभकर्ण का किरदार बॉबी देओल निभाएंगे, तो वहीं अमिताभ बच्चन जटायू के किरदार में नजर आएंगे.

Vidyutjihva (husband of Surpanakha) and Mandodari - Photo Gallery
9/11

विद्युतजिह्वा (शूर्पणखा के पति) और मंदोदरी

शूर्पणखा के पति यानी विद्युतजिह्वा के किरदार विवेक ओबेरॉय निभाने वाले हैं. वहींरावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार के लिए साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल नजर आने वाली हैं.

Lord Shiva - Photo Gallery
10/11

भगवान शिव

जानकारी मिली है कि भगवान शिव के लिए एक्टर मोहित रैना को चुना गया है. एक्टर ने टीवी शोज में भगवान शिव का किरदार निभाया है. फैंस और शिवभक्त उन्हें भगवान शिव की तरह पूजते हैं.

Indra and Bharat - Photo Gallery
11/11

भगवान इंद्र और भरत

भगवान इंद्र के किरदार के लिए एक्टर कुणाल कपूर को चुना गया है. वहीं आदिनाथ कोठारे भरत के किरदार में नजर आएंगे.

More News