Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Skin Care Tips: दमकती त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी, क्या यह सच में असरदार है? इस्तेमाल का सही तरीका

Skin Care Tips: दमकती त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी, क्या यह सच में असरदार है? इस्तेमाल का सही तरीका

Skin Care Tips: नेचुरल और केमिकल-फ्री स्किन केयर के बढ़ते डिमांड के बीच मुल्तानी मिट्टी की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है. सालों से इस्तेमाल हो रहा यह पारंपरिक उपाय त्वचा को साफ, हेल्दी, ऑयल-फ्री और ग्लोइंग रखता है. लेकिन क्या यह सच में सभी तरह के स्किन टाइप के लिए फायदेमंद है? मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करती है और मुंहासों को रोकती है क्योंकि इसमें अवशोषक गुण होते हैं. आइए जानते हैं, मुल्तानी मिट्टी के फायदे और इस्तेमाल करने का सही तरीका.

Last Updated: March 25, 2026 | 1:34 PM IST
Texture of Multani Mitti - Photo Gallery
1/8

मुल्तानी मिट्टी की बनावट

मुल्तानी मिट्टी में हाइड्रेटेड एल्युमिनियम सिलिकेट, मैग्नीशियम क्लोराइड और कैल्शियम बेंटोनाइट होते हैं और इसकी संरचना बेंटोनाइट मिट्टी के समान होती है.

Multani Mitti for the Skin - Photo Gallery
2/8

त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी त्वचा को टोन करने में मदद कर सकती है। इसके परिणामस्वरूप, झुर्रियाँ, ढीली त्वचा और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षण कम हो सकते हैं, या पूरी तरह से खत्म भी हो सकते हैं

Multani Mitti for Acne - Photo Gallery
3/8

मुहांसे के लिए मुल्तानी मिट्टी

त्वचा को साफ और हेल्दी रखने के लिए इस मिट्टी का रोजाना इस्तेमाल किया जाता है. इसमें मिट्टी में सोखने के गुण होते हैं, जो त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाने और मुंहासों को रोकने में मदद करते हैं.

Precautions to be Taken - Photo Gallery
4/8

बरती जाने वाली सावधानियां

मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है. यदि आपको अस्थमा जैसी कोई श्वसन संबंधी समस्या है तो मुल्तानी मिट्टी को छाती पर लगाने से बचें.

Multani Mitti for the Scalp - Photo Gallery
5/8

स्कैल्प के लिए मुल्तानी मिट्टी

सिर की त्वचा पर लगाते समय मुल्तानी मिट्टी को दूध, गुलाब जल या नारियल तेल के साथ मिलाकर प्रयोग करें

Multani Mitti for Highly Sensitive Skin - Photo Gallery
6/8

अति संवेदनशील त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी

यदि आपकी त्वचा अति संवेदनशील है तो मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग दूध या किसी अन्य मॉइस्चराइजिंग पदार्थ के साथ करें

How often can Multani mitti be applied? - Photo Gallery
7/8

कितनी बार लगा सकते हैं मुल्तानी मिट्टी?

जिन लोगों की त्वचा ऑयली है वे मुल्तानी मिट्टी को हफ्ते में कम से कम 2 बार ही लगाएं. और जिनकी स्किन थोड़ी ज्यादा सेंसिटिव है उनके लिए हफ्ते में 1 बार लगाना ही काफी है.

How to use Multani Mitti? - Photo Gallery
8/8

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कैसे करें?

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग पानी के साथ, दूध, ग्लिसरीन, गुलाब जल, नारियल तेल, पपीते आदि के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट से परामर्श लें.

More News