Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 7 साल की उम्र में घर छोड़ा, फुटपाथ पर बेची बिंदी-लिपस्टिक, फिर बनीं टीवी शो की फेवरेट बहू

7 साल की उम्र में घर छोड़ा, फुटपाथ पर बेची बिंदी-लिपस्टिक, फिर बनीं टीवी शो की फेवरेट बहू

ये तो हम सभी जानते हैं कि कामयाबी का सफर बहुत मुश्किल होता है. अधिकतर लोगों को अपना सपना पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. एंटरटेनमेंट जगत में बहुत से एक्टर्स हैं, जिनकी कहानी न सिर्फ लोगों को प्रेरणा देती है बल्कि उन्हें भावुक भी करती है. ऐसी ही एक हस्ती हैं, जिन्होंने न केवल टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई, बल्कि राजनीति में भी अपनी छाप छोड़ी. उनकी जिंदगी में इतने उतार-चढ़ाव आए कि उन्हें 7 साल की उम्र में अपनी मां के साथ घर छोड़ना पड़ा. इसके बाद वे सड़कों पर आ गईं. उन्होंने फुटपाथ पर ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसे बिंदी-लिपस्टिक बेचकर गुजारा किया. हालांकि उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी और दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. 

Last Updated: March 25, 2026 | 1:39 PM IST
Actress Smriti Irani - Photo Gallery
1/10

कौन हैं एक्ट्रेस?

हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस स्मृति ईरानी की. उनके पिता का नाम अजय कुमार मल्होत्रा है. उनकी मां का नाम शिबानी बागची है. वे दो बहने हैं. उनका परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर था.

Smriti Irani Became homeless at the age of 7 - Photo Gallery
2/10

7 साल की उम्र में हुईं बेघर

स्मृति जब 7 साल की थीं, तो उन्हें उनकी मां के साथ घर से निकाल दिया गया था. इसकी वजह ये थी कि स्मृति केवल दो बहने थीं और उनके कोई भाई नहीं थे.

Smriti childhood was hard - Photo Gallery
3/10

परेशानियों में बीता बचपन

घर से निकाले जाने के बाद स्मृति ईरानी ने फुटपाथ पर ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचकर गुजारा किया. इसके लिए उन्हें केवल 200 रुपये मिला करते थे. इसके अलावा उन्होंने कूरियर और रेस्टोरेंट में भी काम किया.

Smriti Irani Education - Photo Gallery
4/10

स्मृति ईरानी की शिक्षा

स्मृति ईरानी ने अपनी पढ़ाई चालू रखी. उन्होंने दिल्ली में अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी की. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बैचलर ऑफ कॉमर्स में एडमिशन लिया. हालांकि ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर पाईं. स्मृति ईरानी को नौकरी मिल गई थी और इसके कारण वे अपना ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर पाईं.

Controversy over Smriti Irani graduation - Photo Gallery
5/10

ग्रेजुएशन को लेकर विरोधाभास

2014 में उन्होंने जिक्र किया था कि उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से डिग्री की थी. बाद में इसे येल फैकल्टी के साथ 6 दिवसीय नेतृत्व कार्यक्रम के रूप में स्पष्ट किया गया.

Smriti participated in Miss India contest of Femina - Photo Gallery
6/10

फेमिना में मिस इंडिया प्रतियोगिता

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए उन्होंने मॉडलिंग की. 1998 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. साल 2000 में उन्हें हम हैं कल आज कल और कल सीरियल से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा.

Smriti Irani worked in these shows - Photo Gallery
7/10

इन शोज में किया काम

वे 15 सालों तक टीवी शोज का हिस्सा रहीं. इस दौरान उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, तीन बहुरानियां, एक थी नायिका, विरुद्ध, वारिस, मणिबेन डॉट कॉम समेत कई शोज में काम किया. इस दौरान वे टीवी शो की फेवरेट बहू तुलसी वीरानी बनकर उभरीं.

Smriti Irani Political Journey - Photo Gallery
8/10

राजनीतिक सफर

उन्होंने साल 2003 में बीजेपी जॉइन की. 2004 में चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गईं. 2011 में वो गुजरात से राज्यसभा सांसद बनीं. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से चुनाव लड़ा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराकर फेमस हुईं.

Smriti Irani Return in entertainment Industry - Photo Gallery
9/10

अमेठी से हार के बाद इंडस्ट्री में वापसी

वे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में शिक्षा मंत्री और दूसरे कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में चुनी गईं. 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से चुनाव हार गईं और राजनीति से दूर हो गईं और वापस टीवी इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया.

Smriti Irani Net Worth and Family - Photo Gallery
10/10

स्मृति ईरानी की नेटवर्थ और परिवार

बता दें कि स्मृति ईरानी की शादी जुनिब ईरानी से हुई है और स्मृति उनकी दूसरी पत्नी हैं. उनके दो बच्चे हैं, जिनके नाम ज़ोहर और ज़ोइश हैं. अगर उनकी नेट वर्थ की बात करें, तो साल 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए भरे गए एफिडेविट के अनुसार, उनके पास लगभग 11 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

More News