Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • पिता से नफरत इतनी कि सरनेम तक नहीं अपनाया, नाम सुनते ही चिढ़ जाती हैं एक्ट्रेस; आखिर कौन हैं ये हसीना

पिता से नफरत इतनी कि सरनेम तक नहीं अपनाया, नाम सुनते ही चिढ़ जाती हैं एक्ट्रेस; आखिर कौन हैं ये हसीना

Bollywood Actress: आज हम बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्हें अपने पिता से कभी प्यार नहीं मिला. इतना ही नहीं, वह अपने पिता से इतना नफरत करती हैं कि उनका चेहरा तक नहीं देखना चाहती. आखिर क्या है इसके पीछे की वजह और कौन हैं ये एक्ट्रेस. चलिए जानते हैं. 

Last Updated: April 1, 2026 | 3:50 PM IST
bollywood actress tabu - Photo Gallery
1/8

कौन हैं वो हसीना?

हम जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं, उनका नाम है तब्बू. अभिनेत्री का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है.

Tabu born in hyderabad - Photo Gallery
2/8

हैदराबाद में हुआ था जन्म

अभिनेत्री का जन्म हैदराबाद के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. जमाल अली हाशमी और रिजवाना के घर हुआ था, उनके पिता जमाल अली हाशमी पाकिस्तान में एक अभिनेता थे, वहीं उनका माता का नाम रिजवाना था. बाद में एक्ट्रेस अपनी माँ के साथ रहने के लिए भारत वापस आ गई थीं.

tabu father mother divorce - Photo Gallery
3/8

3 साल की उम्र में ही हटा पिता का साया

जब अभिनेत्री तब्बू 3 साल की थीं. तभी उनके पिता ने एक्ट्रेस की मां को तलाक दे दिया और दूसरी शादी कर ली. इसके बाद तब्बू ने अपने पिता को कभी नहीं देखा.

Tabu childhood - Photo Gallery
4/8

नाना-नानी के घर बीता बचपन

एक्ट्रेस ने बताया था कि जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया. तो वह हैदराबाद में अपने नाना-नानी की घर रहती थीं. वहीं उनका लगभग जीवन बीता.

tabu not using father surname - Photo Gallery
5/8

पिता क्यों नहीं लगाती सरनेम?

एक्ट्रेस ने सिमी गरेवाल के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपने पिता का सरनेम क्यों नहीं जोड़ती. उन्होंने कहा, 'मैंने इसे कभी इस्तेमाल नहीं किया. मुझे कभी लगा ही नहीं कि मेरे लिए अपने पिता का उपनाम इस्तेमाल करना जरूरी है. मेरा मध्य नाम तबस्सुम फातिमा ही था. स्कूल में फातिमा ही मेरा उपनाम था.'

tabu about her father - Photo Gallery
6/8

पिता के बारे में नहीं जानना चाहती हैं एक्ट्रेस

जब एक्ट्रेस से उनके पिता की पिता की यादों के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा, 'मुझे उनकी कोई याद नहीं है. मेरी बहन उनसे कभी-कभार मिली है, लेकिन मुझे उनसे मिलने की कभी इच्छा नहीं हुई. मुझे उनके बारे में जानने की कोई जिज्ञासा नहीं है. मैं जैसी हूं, जिस तरह से पली-बढ़ी हूं, उससे खुश हूं. मैं अपने जीवन में पूरी तरह से संतुष्ट हूं.'

tabu is not married - Photo Gallery
7/8

54 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस

अभिनेत्री तब्बू 54 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं. वह अकेले ही जीवन बता रही हैं और कहती हैं कि अपने जीवन से संतुष्ट है.

tabu won awards in life - Photo Gallery
8/8

तब्बू ने जीते कई अवॉर्ड्स

तब्बू ने अपने सिनेमाई करियर के दौरान कई अवॉर्ड्स भी जीते हैं. उन्हें फिल्म 'माचिस' और 'चांदनी बार' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. साथ ही फिल्म 'हैदर' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार और 'विजयपथ' के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. इतना ही नहीं, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया है.

More News