Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • दिल्ली के वो फ़ूड स्टॉल्स, सेलेब्रिटी भी हैं जिसके स्वाद के दीवाने, देखें Photos

दिल्ली के वो फ़ूड स्टॉल्स, सेलेब्रिटी भी हैं जिसके स्वाद के दीवाने, देखें Photos

दिल्ली का खाना यूं तो पूरे भारत में मशहूर है, लेकिन यहां के कुछ फ़ूड स्टॉल्स ऐसे हैं, जिसके दीवाने सिर्फ आम भारतवासी ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े सेलेब्रिटी भी हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ फेमस फूड स्टॉल्स के बारे में बताएंगे. विराट कोहली से लेकर शाहरुख खान तक इन जगह के स्वाद के फैन हैं. 

Last Updated: March 21, 2026 | 1:31 PM IST
rama chole bhature - Photo Gallery
1/7

राम के छोले भटूरे

विराट कोहली ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें छोले भटूरे बहुत पसंद हैं खासतौर पर रजौरी गार्डन में 'राम के छोले भटूरे.' इस दुकान के छोले भटूरों का टेस्ट बेहद लजीज और अलग होता है.

bengali sweet centre - Photo Gallery
2/7

बंगाली स्वीट सेंटर

बॉलीवुड के हैंडसम हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिल्ली के हैं. एक बार जब उनसे इंटरव्यू में उनके फेवरेट दिल्ली के खाने के बारे में पूछा गया तप उन्होंने बताया कि बंगाली स्वीट सेंटर की आलू टिक्की उन्हें बहुत पसंद है. ये दुकान साउथ एक्सटेंशन में हैं, जहां पूरी दिल्ली से लोग टिक्की खाने आते हैं.

depaul's coffee - Photo Gallery
3/7

डी-पॉल्स की कोल्ड कॉफी

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का बचपन भी दिल्ली में बीता है. उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें डी-पॉल्स की कोल्ड कॉफी बेहद पसंद है और वो शादी से पहले गौरी खान को यहां लेकर आते थे. ये शॉप जनपथ में स्थित है और इसकी कोल्ड कॉफी का टेस्ट वाकई लाजवाब है.

ranbir kapoor favourite food stall in delhi - Photo Gallery
4/7

लक्ष्मण फ़ूड स्टॉल

रणबीर कपूर को भी दिल्ली का खाना बेहद पसंद है. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें लक्ष्मण फ़ूड स्टॉल के परांठे बेहद पसंद आये थे. ये छोटी-सी दुकान कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में स्थित है.

nirula ice cream - Photo Gallery
5/7

निरूला आइसक्रीम

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को निरुला आइसक्रीम बेहद पसंद है, जिसकी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कई दुकानें हैं.

vaishnav chat bhandar - Photo Gallery
6/7

वैष्णव चाट भंडार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जब दिल्ली की बेस्ट चाट के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें वैष्णव चाट भंडार की आलू टिक्की बेहद पसंद है, जोकि लाजपत नगर में स्थित है.

Disclaimer - Photo Gallery
7/7

Disclaimer

ये सभी जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित है. इंडिया न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है.

More News