‘बुलबुल’-‘लैला मजनू’ से लेकर ‘ओ रोमियो’ तक, देखें नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी की टॉप फिल्में, जो बनाती हैं उन्हें खास
Triptii Dimri Birthday Special: अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने साल 2017 से सिनेमाई दुनिया मे कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने कई जबरदस्त फिल्में की हैं. इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म ‘ओ रोमियो’ से सुर्खियों में हैं. आज 23 फरवरी को तृप्ति डिमरी अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास अवसर पर हम जानेंगे एक्ट्रेस की शानदार फिल्मों के बारे में.
लैला मजनू
तृप्ति डिमरी ने साल 2018 में साजिद अली के निर्देशन में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लैला मजनू' में काम किया था. इस फिल्म ने एक्ट्रेस ने शानदार एक्टिंग की थी. इस फिल्म में तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी मुख्य भूमिका में थे.
बुलबुल
अनविता दत्त गुप्तन के निर्देशन में बनी फिल्म बुलबुल में तृप्ति डिमरी ने जबरदस्त एक्टिंग की थी. इस फिल्म ने दर्शकों द्वारा खूब सराहना मिली थी. यह फिल्म एक बाल वधू की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मासूमियत से ताकत तक के अपने सफर को तय करती है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म के लिए तृप्ति डिमरी को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड मिला था.
कला
इस साइकोलॉजिकल म्यूजिकल ड्रामा में, तृप्ति डिमरी ने 1940 के दशक की एक उभरती हुई सिंगर का रोल किया है, जो अपनी मां के रिजेक्शन के ट्रॉमा से जूझ रही है. यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी.
एनिमल
साल 2023 में, तृप्ति डिमरी ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में काम किया. यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई. रणबीर कपूर के साथ एक्ट्रेस की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया.
भूल भुलैया 3
साल 2024 में हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 रिलीज हुई थी. अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तृप्ति डिमरी के एलावा कार्तिक आर्यन और विद्या बालन मुख्य भूमिका में थे.
बैड न्यूज
एक साल पहले, तृप्ति ने बैड न्यूज़ में सलोनी बग्गा का किरदार निभाया था। उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन की इस फ़िल्म में विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ काम किया। इसने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा काम किया।
धड़क 2
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'धड़क 2' भी एक्ट्रेस की शानदार फिल्मो में से एक है. यह फिल्म जाति और सामाजिक सम्मान के विषयों पर आधारित एक मार्मिक और गहरी प्रेम कहानी को दिखाती है.
इन दिनों 'ओ रोमियो' से चर्चा में हैं
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' में इन दिनो तृप्ति डिमरी मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आ रही हैं. शाहिद कपूर मुख्य अभिनेता के तौर पर मौजूद है. यह फिल्म मुंबई के खतरनाक गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की कहानी से प्रेरित है.