TV TRP Report Week 5: आउट हुई टीआरपी रिपोर्ट, अनुपमा ने फिर मारी बाजी, बुरी तरह गिरी नागिन 7 की रेटिंग, जानें क्योंकि सास… का हाल
TV TRP Report Week 5, 2026: टीवी की टीआरपी रिपोर्ट आउट हो चुकी है और इस बार लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जो शो पिछली टीआरपी रिपोर्ट में तीसरे नंबर पर था वो अब पहले नंबर पर आ पहुंचा हैं, वहीं जो पहले नंबर पर था उसकी रेटिंग गिरी है. आइए जानते हैं यहां कि अनुपमा (Anupamaa), नागिन 7 (Naagin 7) और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में से किसने मारी बाजी और कौन से शो की गिरी रेटिंग
बार्क इंडिया ने जारी की 2026 के पांचवे सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट
बार्क इंडिया ने साल 2026 के पांचवे सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट रिलीज हो चुकी है और इस लिस्ट में पिछली बार की लिस्ट से काफी बदलाव देखने को मिली है, जहां पिछली रिपोर्ट में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) शो 'अनुपमा' तीसरे नंबर पर था, उसने फिर एक बार छलाग मारी है, आइये जानते हैं यहां कि एकता कपूर (Ekta kapoor) के 'नागिन 7' (Naagin 7) और स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की भी रेटिंग के बारे में.
अनुपमा टीआरपी रेटिंग
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है, शो के अपकमिंग ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को पसंद आ रहे हैं, यही वजह है कि इस सप्ताह शो टीआरपी काफी ज्यादा बड़ी है. रुपाली गांगुली के सीरियल 'अनुपमा' 2.2 रेटिंग के साथ पहले नंबर 1 की पोजीशन पर आ पहुंचा है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीआरपी रेटिंग
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का पॉपुलर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' भी टीआरपी में काफी समय से अच्छा परफॉर्म कर रहा है. पिछले 2 हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में यह शो नंबर वन पर था, लेकिन इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट में यह सीरियल लुढ़का कर दूसरे नंबर पर आ गया है. शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को इस हफ्ते 2.1 रेटिंग मिली है.
नागिन 7 टीआरपी रेटिंग
एकता कपूर का नया शो 'नागिन 7' जो पिछली टीआरपी रिपोर्ट में धमाल मचा रहा था, लेकिन इस हफ्ते शो की रेटिंग बुरी तरह गिरी है. इस हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट में 'नागिन 7' को मात्र 1.9 की रेटिंग ही मिली है.
वसुधा टीआरपी रेटिंग
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'वसुधा' ने भी इस बार टीआरपी लिस्ट में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाई हैं, जहा शो पिछले हफ्ते छठे या सातवें नंबर पर था वो आज 1.9 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है. सीरियल के धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं.
तुम से तुम तक टीआरपी रेटिंग
जीटीवी पर आने वाला सीरियल 'तुम से तुम तक' ने भी एक बार फिर से टीआरपी में धाक जमाई हुई है. टीआरपी रिपोर्ट लिस्ट में सीरियल ने 1.9 रेटिंग के साथ पांचवे नंबर पर नजर आया.
लाफ्टर शेफ्स 3 टीआरपी रेटिंग
टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' भी इस टीआरपी में अच्छा परफॉर्म किया हैं, इस हफ्ते शो को 1.8 रेटिंग मिलती हैं.
गंगा माई की बेटियां टीआरपी रेटिंग
सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' को टीआरपी रिपोर्ट में 1.8 रेटिंग मिली हैं.शो की कहानी कई लोगों को काफी पसंद आ रही हैं. मेकर्स भी शो की रेटिंग बढ़ाने के लिए खूब मसालेदार ट्विस्ट और टर्न्स डाल रहे हैं.