Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Vaibhav vs Sameer: वैभव सूर्यवंशी से आधे दाम में बिके समीर मिन्हास, PSL में कितने रुपये की लगी बोली?

Vaibhav vs Sameer: वैभव सूर्यवंशी से आधे दाम में बिके समीर मिन्हास, PSL में कितने रुपये की लगी बोली?

Vaibhav Suryavanshi vs Sameer Minhas: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में पहली बार ऑक्शन हुआ है. इस ऑक्शन में पाकिस्तान समेत दुनिया के कई स्टार खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाई गई. इसमें पाकिस्तान के उभरते स्टार समीर मिन्हास का नाम भी शामिल है. PSL की इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम ने समीर मिन्हास को खरीदा है. समीर मिन्हास पर उन्हें 1.9 करोड़ PKR की बोली लगाई गई है. समीर मिन्हास ने पाकिस्तान अंडर-19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. अब वह पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेलते दिखाई देंगे. समीर मिन्हास को अक्सर भारत के 14 वर्षीय स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से की जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि उन दोनों की सैलरी…

Last Updated: February 12, 2026 | 7:20 PM IST
Sameer Minhas PSL Auction - Photo Gallery
1/7

समीर को मिले कितने रुपये?

समीर मिन्हास को PSL में वैभव सूर्यवंशी के मुकाबले आधे दाम पर खरीदा गया है. इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मिन्हास को 1.9 करोड़ रुपये (PKR) में खरीदा है. भारतीय रुपयों में इस रकम की कीमत 60 लाख रुपये होती है.

Vaibhav Suryavanshi IPL - Photo Gallery
2/7

वैभव सूर्यवंशी की IPL सैलरी

14 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं. IPL 2025 में राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो कि समीर मिन्हास की बोली से लगभग दोगुना है. IPL 2026 के लिए भी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

Vaibhav Suryavanshi vs Sameer Minhas - Photo Gallery
3/7

अंडर-19 वर्ल्ड कप में हुआ मुकाबला

हाल ही में वैभव सूर्यवंशी और समीर मिन्हास का अंडर-19 वर्ल्ड कप में आमना-सामना हुआ था. इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से समीर मिन्हास ने 9 रन बनाए थे, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 30 रन बनाए थे.

Suryavanshi vs Sameer - Photo Gallery
4/7

हालिया प्रदर्शन

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में समीर मिन्हास ने 5 मैचों में 197 रन बनाए थे. इस दौरान समीर का सबसे बड़ा स्कोर 76 रन रहा. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 7 मैचों में 439 रन बनाए, जिसमें उनकी सबसे बड़ी पारी फाइनल में आई. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रनों की पारी खेली थी.

Vaibhav vs Sameer - Photo Gallery
5/7

वैभव बनाम मिन्हास

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ यूथ वनडे में 52 गेंदों में शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. इसके बाद समीर मिन्हास ने 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 42 गेंदों पर शतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

फाइनलVaibhav Suryavanshi vs Sameer Minhasमें सबसे बड़ा स्कोर - Photo Gallery
6/7

फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर

समीर मिन्हास ने अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में 172 रनों की बड़ी पारी खेली थी. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 175 रनों की पारी खेली. यह किसी भी अंडर-19 आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल की सबसे बड़ी पारी है.

Vaibhav Suryavanshi - Photo Gallery
7/7

दोनों खिलाड़ी उभरते स्टार

वैभव सूर्यवंशी भारत के उभरते हुए स्टार युवा खिलाड़ी हैं. वहीं, समीर मिन्हास पाकिस्तान की अंडर-19 से निकले स्टार खिलाड़ी हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी अपने आक्रामक अंदाज और टैलेंट के लिए जाने जाते हैं.

More News