Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IPL में अर्धशतकों का किंग कौन? विराट या रोहित जानें रनों का असली बादशाह कौन

IPL में अर्धशतकों का किंग कौन? विराट या रोहित जानें रनों का असली बादशाह कौन

Virat Kohli Vs Rohit Sharma: आईपीएल में जब बड़े लक्ष्य का पीछा करने की बात आती है, तो मुंबई इंडियंस का नाम हमेशा सबसे ऊपर लिया जाता है. एक बार फिर इस टीम ने अपनी ताकत दिखाई और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रनों के विशाल लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. इस जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा, जिन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए मैच का रुख ही बदल दिया. रोहित शर्मा ने सिर्फ 39 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली. शुरुआत से ही उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया और केकेआर के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. उनकी इस पारी में क्लास और पावर का शानदार मिश्रण देखने को मिला जहां उन्होंने स्पिन और तेज गेंदबाज दोनों के खिलाफ बेहतरीन शॉट्स लगाए. इस पारी के साथ रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की. वह आईपीएल इतिहास में 50 या उससे अधिक स्कोर बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए. लेकिन अभी भी वो इस मामले में कोहली से बहुत पीछे हैं तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल में कोहली के कितने शतक हैं और रोहित शर्मा उनसे कितने पीछे हैं.

Last Updated: March 30, 2026 | 3:54 PM IST
Virat Kohli - Photo Gallery
1/6

विराट कोहली सबसे आगे

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में विराट कोहली 72 विकेटों के साथ पहले स्थान पर हैं.

डेविड वार्नर दूसरे स्थान पर - Photo Gallery
2/6

डेविड वार्नर दूसरे स्थान पर

डेविड वार्नर 66 और शिखर धवन 53 स्कोर के साथ क्रमश दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.

Rohit Sharma - Photo Gallery
3/6

खास क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 50 विकेटों के साथ इस खास क्लब में शामिल हो चुके हैं, वहीं केएल राहुल 45+ स्कोर के साथ इस सूची में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

Rohit Sharma - Photo Gallery
4/6

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

इतना ही नहीं, रोहित ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अब उनके नाम केकेआर के खिलाफ 1161 रन हो गए हैं.

Rohit Sharma - Photo Gallery
5/6

विराट कोहली के रिकॉर्ड को किया अपने नाम

रोहित ने केकेआर के खिलाफ 1161 रन बनाकर कोहली के एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाए गए 1159 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

Rohit Sharma - Photo Gallery
6/6

148 रन ​​की ओपनिंग साझेदारी

इस मैच में रोहित को रयान रिकेल्टन का शानदार साथ मिला. दोनों ने मिलकर 148 रन ​​की ओपनिंग साझेदारी की, जो केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है. इस साझेदारी ने मैच को एकतरफा बना दिया और लक्ष्य को काफी आसान कर दिया.

More News