‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस का जलवा! अपनी अदाओं से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फोटोज देख नजरें हटाना मुश्किल
Amika Shail: अमिका शैल ने बेहद लोकप्रिय और चर्चित वेब सीरीज ‘गंदी बात 5’ से लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया था. वह इंटरनेट पर अक्सर अपनी तस्वीरों से आग लगाती रहती हैं. देखें उनकी कुछ तस्वीरें.
सिंगर से बनीं एक्ट्रेस
अमिका शैल एक गायिका के रूप में भी जानी जाती हैं. अब वह अपने अभिनय से पहचानी जाती हैं. उन्हें हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शोज के लिए जाना जाता है.
बालवीर रिटर्न्स में आईं नजर
अभिनेत्री ने चर्चित टीवी सीरियल 'बालवीर रिटर्न्स' में वायु परी का किरदार निभाया था.
9 साल की उम्र में शुरू किया करियर
अमिका शैल ने महज 9 साल की उम्र में 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' सिंगिंग रियलिटी शो में प्रतियोगी के रूप में नजर आई थीं. यहीं से उन्होंने टीवी पर अपना सफर शुरू किया था.
गंदी बात से बटोरीं सुर्खियां
अभिनेत्री ने लोकप्रिय और चर्चित वेब सीरीज 'गंदी बात 5' में एक बेहद कामुक और गहन भावनात्मक भूमिका निभाई. उनके किरदार का नाम प्रियंका था.
इन टीवी शोज में किया काम
अमिका शैल 'मैडम सर', 'लाल इश्क' , 'शादी के सियापे' 'गुनाह' और 'अभय' जैसी टेलीविजन सीरीज का भी हिस्सा रही हैं.
इंस्टाग्राम पर रहती हैं एक्टिव
एक्ट्रेस अमिका शैल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टा पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.