Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • इंसुलिन रेजिस्टेंस में क्या खाना सही? 10 हाई-प्रोटीन आसान डिनर आइडियाज, चेक करें लिस्ट

इंसुलिन रेजिस्टेंस में क्या खाना सही? 10 हाई-प्रोटीन आसान डिनर आइडियाज, चेक करें लिस्ट

Healthy Dinner Ideas: आज के समय में इंसुलिन रेजिस्टेंस एक आम बात हो गई है. खराब खानपान और ज्यादा मीठा खाने के कारण इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या लोगों में बनती जा रही है. इसमें शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता. इसके कारण ब्लड शुगर लेवल पर इसका असर पड़ता है. बाद में इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है. अगर आप खानपान का सही ध्यान रखें, तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है. खासकर डिनर को कंट्रोल करने से इंसुलिन रेजिस्टेंस से राहत मिल सकती है. आपको डिनर में हाई प्रोटीन और लो-कार्ब फूड शामिल करने चाहिए. ऐसा करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद मिल सकती है. साथ ही शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बेहतर हो सकती है. आइए देखते हैं 10 आसान और हेल्दी डिनर के ऑप्शंस…

Last Updated: March 21, 2026 | 7:41 PM IST
Paneer Bhurji and Multigrain Roti - Photo Gallery
1/11

पनीर भुर्जी और मल्टीग्रेन रोटी

आपको पनीर भुर्जी और मल्टीग्रेन रोटी का सेवन करना चाहिए. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस लगता है.

Grilled Chicken and Sauted Vegetables - Photo Gallery
2/11

ग्रिल्ड चिकन और सॉटे वेजिटेबल्स

आपको इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज करने के लिए ग्रिल्ड चिकन और सॉटे वेजिटेबल्स का सेवन करना चाहिए. ये लो कार्ब और हाई प्रोटीन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन माना जाता है.

Dal and Brown Rice - Photo Gallery
3/11

दाल और ब्राउन राइस

आपको ज्यादा मात्रा में दाल और कम मात्रा में ब्राउन राइस का सेवन करना चाहिए. दाल में प्रचूर मात्रा में प्रोटीन होता है. वहीं ब्राउन राइस धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करता है.

Moong Dal Cheela - Photo Gallery
4/11

मूंग दाल का चीला

मूंग दाल का चीला सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. ये हल्का होने के साथ ही पचान में आसान होता है. इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है.

Boiled Eggs and Salad - Photo Gallery
5/11

उबले अंडे और सलाद

न्यूट्रिशियस डिनर ऑप्शन के लिए उबले अंडे और सलाद एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. ये एक स्वस्थ और पौष्टिक हाई-प्रोटीन डिनर ऑप्शन है.

Greek Yogurt and Nuts - Photo Gallery
6/11

ग्रीक योगर्ट और नट्स

ग्रीक योगर्ट और नट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. ये प्रोटीन, हेल्दी फैट और कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स है. इसकी मदद से इंसुलिन रेजिस्टेंस से राहत मिल सकती है. साथ ही मांसपेशियों की रिकवरी में भी मदद मिलती है.

Soy Chunks - Photo Gallery
7/11

सोया चंक्स

आपको सोया चंक्स का सेवन करना चाहिए. ये प्लांट-बेस्ड हाई प्रोटीन फूड है, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस के लिए फायदेमंद है. आप सोया चंक्स की करी और दूसरे तरीकों से इसका सेवन कर सकते हैं.

Fish Curry and Green Vegetables - Photo Gallery
8/11

फिश करी और हरी सब्जियां

आपको ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए. साथ ही फिश करी का सेवन भी करना चाहिए. ये ओमेगा 3 और प्रोटीन से भरपूर होता है.

Tofu - Photo Gallery
9/11

टोफू

टोफू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ये इंसुलिन रेजिस्टेंस के लिए भी फायदेमंद है. इसके साथ ही ये प्रोटीन और कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स है.

Quinoa - Photo Gallery
10/11

क्विनोआ

आपको इंसुलिन रेजिस्टेंस के लिए क्विनोआ का सेवन करना चाहिए. आप पुलाव और सलाद जिस तरह से चाहें, इसका सेवन कर सकते हैं. इसे सुपरफूड भी कहा जाता है.

Disclaimer - Photo Gallery
11/11

डिस्क्लेमर

यह फोटो गैलरी सिर्फ जानकारी के लिए है और यह प्रोफेशनल सलाह का विकल्प नहीं है. मार्गदर्शन के लिए हमेशा किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लें. इंडिया न्यूज किसी भी परेशानी में जिम्मेदारी नहीं लेता है.

More News