कौन सा बैंक देता है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज? सरकारी और प्राइवेट बैंकों में क्या है Interest Rate, देखें लिस्ट
Rate of Interest on FD: सुरक्षित निवेश के लिए लोग आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट यानि FD कराना पसंद करत हैं. एफडी में आपको सालाना एक फिक्स अमाउमंट ब्याज के रूप में दिया जाता है. यह पूरी तरह से सुरक्षित और गारंटीड रहता है. लेकिन, अक्सर लोग इस कंऱ्यूजन में रहते हैं कि आखिर एफडी कराने पर कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज देता है.
हालांकि, बैंक में 6 से 7 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है. कई बार सीनियर सिटिजन या अन्य निवेश करने पर यह ज्यादा भी हो सकता है. आइए जानते हैं कौन सी बैंक कितना ब्याज देती है.
IDFC FIRST Bank
अगर आप IDFC FIRST बैंक में निवेश करते हैं यानि एफडी कर ते हैं तो इस बैंक में आपको 3 से लेकर 7 फीसदी तक का सालाना ब्याज मिल सकता है. हालांकि, यह अलग-अलग एफडी का रेट है. वहीं, अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो आपको 7.50 प्रतिशत का ब्याज भी मिल सकता है.
Kotak Mahindra Bank
कोटक महिंद्रा बैंक में आपको सामान्य एफडी पर 6.70 फीसदी तक का सालाना ब्याज देखने के लिए मिल सकता है. वहीं, अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो आपको 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज भी मिल सकता है.
HDFC Bank
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप एचडीएफसी बैंक में एफडी कराते हैं तो ऐसे में 2.75 से लेकर 6.45 फीसदी तक का सालाना ब्याज ले सकते हैं. वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए यहां 3.25 से लेकर 6.95 प्रतिशत ब्याज है. हालांकि, अन्य बैंकों के मुकाबले यह कम है.
Bank of Baroda
बैंक ऑफ बड़ौदा में आपको एफडी पर अलग-अलग ब्याज देखने को मिलता है. अगर आप सामान्य एफडी कराते हैं तो आपको 3.5 फीसदी से लेकर 6.45 फीसदी तक का सालाना ब्याज मिलता है. वहीं, 60 साल से ज्यादा उम्र वालों को 4 से 7.05 फीसदी का ब्याज मिलता है.
Bank of India
बैंक ऑफ इंडिया में एफडी कराने परआपको 3 से लेकर 6.60 फीसदी का ब्याज मिल सकता है. अगर आपकी उम्र 60 साल से अधिक है तो ऐसें 3 से लेकर 7.35 का फीसदी का सालाना ब्याज मिल सकता है.
DCB Bank
डीसीबी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी कराने पर 3.75 से लेकर 7.15 प्रतिशत का सालाना ब्याज देती है. हालांकि, बैंक में अलग-अलग एफडी पर अलग-अलग हिसाब से ब्याज देखने के लिए मिल सकता है.
YES Bank
यैस बैंक के एफडी के ब्याज की बात करें तो इस बैंक में आपको सामान्य एफडी पर 3.25 से लेकर 7 फीसदी तक का ब्याज मिल सकता है. वहीं, सीनियर सिटीजन की एफडी पर 7.75 फीसदी तक ब्याज मिल सकता है.