Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • लंबे समय तक जीने का है मन? आज ही खाने में अपनाएं ये चीजें, फेफड़े भी रहेंगे दुरुस्त

लंबे समय तक जीने का है मन? आज ही खाने में अपनाएं ये चीजें, फेफड़े भी रहेंगे दुरुस्त

Best food for Lung Health: आज के समय में खराब खानपान और रहन-सहन के कारण लोगों की उम्र पहले के मुकाबले काफी कम हो चुकी है. ऐसे में लोगों का सपना होता है कि वे लंबे समय तक जिएं. अगर आप भी ऐसा ही कुछ चाहते हैं कि लंबे समय तक बिनी किसी बीमारी के जिएं, तो आपको अपने खानपान में कुछ बदलाव करने होंगे. ये तो आपने अकसर सुना होगा कि फेफड़ों को दुरुस्त रखने और लंबे समय तक जीने के लिए धूम्रपान और शराब से दूरी बनानी चाहिए. साथ ही खाने में एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और नाइट्रेट से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए.

Last Updated: March 19, 2026 | 6:49 PM IST
have Beetroot - Photo Gallery
1/10

चुकंदर का करें सेवन

चुकंदर को नाइट्रेट का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, ये शरीर में जाकर फेफड़ों को ऑक्सीजन लेने में मदद करते हैं. इससे खून की नलियों को आराम मिलती है और खून का फ्लो ठीक रहता है.

Vitamin C - Photo Gallery
2/10

विटामिन सी

आपको लंबे समय तक जीने और फेफड़ों को दुरुस्त रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर भोजन करना चाहिए. विशेषज्ञों की मानें, तो विटामिन सी की उच्च मात्रा प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है. इससे फेफड़ों को नुकसान नहीं होता. आप विटामिन-सी के लिए संतरा, आंवला और नींबू जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए.

Have Tomatoes - Photo Gallery
3/10

टमाटर भी मददगार

टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो श्वसन क्रिया की सूजन को कम करने और सांस लेने में मदद करता है. इसकी मदद से आपके फेफड़े लंबे समय तक दुरुस्त रह सकते हैं.

Apple and Berries - Photo Gallery
4/10

सेब और जामुन फायदेमंद

सेब में फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं और जामुन में एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये फेफड़ों के ऊतकों को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं.

Green Leafy Vegetables - Photo Gallery
5/10

पत्तेदार सब्जियां

आपको अपने फेफड़ों को दुरुस्त रखने के लिए पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए. इनमें विटामिन सी, ई और कैरोटीनॉयड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये फेफड़ों में होने वाली सूजन को कम करते हैं.

Ginger and Turmeric - Photo Gallery
6/10

हल्दी और अदरक का सेवन

हल्दी और अदरक को आयुर्वेदिक दवाइयों में भी गिना जाता है. हल्दी और अदरक में कर्क्यूमिन जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो फेफड़ों की कार्यक्षमता को मजबूत करने में भी मदद करते हैं.

Whole Grain - Photo Gallery
7/10

साबुत अनाज

फेफड़ों को दुरुस्त रखने के लिए फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है. ऐसे में ओट्स और ब्राउन राइस इसके लिए मददगार हो सकते हैं. इसके लिए अखरोट और अलसी हार्ट और फेफड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं.

important for Longevity - Photo Gallery
8/10

लंबी उम्र के लिए ये जरूरी

लंबी उम्र के लिए अपने शरीर को पर्याप्त पोषण के साथ ही हाइड्रेशन की जरूरत होती है. पानी फेफड़ों की परत को नम रखता है और बलगम को साफ करने में मददगार होता है. इसके लिए आपको पर्याप्त पानी पीना चाहिए.

Leave Smoke and Alcohol - Photo Gallery
9/10

शराब और धूम्रपान का न करें सेवन

अगर आप अपने फेफड़ों को दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो तंबाकू, धूम्रपान और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. तंबाकू का धुआं फेफड़ों की सेल्स को नष्ट करता है. इसका सेवन करने से उम्र कम हो जाती है. ऐसे में शराब और धूम्रपान का सेवन नहीं करना चाहिए.

Do Exercise - Photo Gallery
10/10

करें व्यायाम

अगर आप अपनी उम्र को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए. नियमित शारीरिक गतिविधि फेफड़ों की ऑक्सीजन लेने की क्षमता को बढ़ाती है.

More News