कौन हैं जैस्मिन सैंडलस, जिन्होंने गाए धुरंधर के सबसे ज्यादा गाने, सिंगर ने एक गाने की सुनाई बैकग्राउंड स्टोरी
Dhurandhar 2 Songs: फिल्म धुरंधर के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद इसका दूसरा पार्ट धुरंधर द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहा है. फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है. इन दोनों फिल्मों के गानों में से 6 गाने तो एक ही सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने गाए हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म के गानों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. साथ ही बताया है कि उनका एक गाना ऐसा है, जो लॉन्च वाले दिन ही तैयार किया गया था. उन्होंने धुरंधर 2 को अब तक की सबसे अच्छी फिल्म बताया. उन्होंने कहा कि ये अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है. इसकी चर्चा देखकर लगता है कि इसने सबको हिप्नोटाइज कर दिया है.
सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने की फिल्म की तारीफ
इन दिनों आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 काफी सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं. सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने भी फिल्म की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि फिल्म ने सबको हिप्नोटाइज कर दिया है. इस गाने ने पूरे सोशल मीडिया पर दबदबा बना रखा है.
खुद को खुशनसीब मानती हैं जैस्मिन सैंडलस
उन्होंने आगे कहा कि जिस फिल्म को देखने के लिए टिकट नहीं मिल रही हैं. फिल्म के लिए ऐसा क्रेज कभी नहीं देखा है. उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं और इसके लिए मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं. मुझे लगता है कि मेरी सारी दुआएं कुबूल हो गईं.
जाइए सजना गाने की सुनाई बैकग्राउंड स्टोरी
वैसे तो फिल्म के सभी गानों को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म के 6 गाने तो सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने ही गाए हैं. फिल्म का जाइए सजना गाना सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं. सिंगर ने फिल्म के 'जाइए सजना' गाने की बैकग्राउंड स्टोरी सुनाई. इस गाने में पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस और सतिंदर सरताज ने अपनी आवाज दी है.
म्यूजिक एल्बम लॉन्च वाले दिन बना गाना
उन्होंने कहा कि धुरंधर 2 का गाना 'जाइए सजना''धुरंधर द रिवेंज' की रिलीज से ठीक एक दिन पहले ही बना था. जिस दिन फिल्म का म्यूजिक एल्बम लॉन्च हुआ, ठीक उसी दिन ये गाना बनाया गया था. सिंगर सुबह 4 बजे तक शाश्वत सचदेवा के साथ स्टूडियो में मौजूद थीं.
कौन हैं सिंगर जैस्मिन सैंडलस?
फेमस पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस भारतीय मूल की अमेरिकन सिंगर हैं. उनका जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ था. उनकी उम्र लगभग 40 वर्ष है और उन्हें इंडस्ट्री में 12 साल हो चुके हैं. उन्होंने इन 12 सालों में काफी गाने गाए हैं. इनमें अब धुरंधर का नाम भी शामिल हो गया है.
मां ने गाने के लिए किया था प्रोत्साहित
बचपन से ही जैस्मिन की मां ने उन्हें गाने के लिए प्रोत्साहित किया लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी बेटी एक दिन इतनी बड़ी सिंगर बनेगी. जैस्मीन ने धुरंधर टाइटल ट्रैक और शरारत जैसे गाने गाकर लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी.
धुरंधर में जैस्मिन ने गाए ये गाने
उन्होंने शरारत, आरी-आरी, मैं और तू, जाइए सजना, रंग दे लाल और धुरंधर टाइटल ट्रैक गाया है. इन गानों को यूट्यूब के साथ ही सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर काफी पसंद किया जा रहा है.
जैस्मिन सैंडलस के गाने
उनके करियर की बात करें, तो जैस्मिन ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किक से अपने करियर की शुरुआत की थी. फिल्म में उन्होंने 'यार न मिले' गाना गाया था. इसमें उन्होंने हनी सिंह के साथ कोलैबोरेट किया था. इसके बाद उन्होंने विरप्पन, नाम शबाना, स्ट्रीट डांसर 3डी, उलझ, मुंज्य़ा, रेड 2, थामा, इक्कीस, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड और धुरंधर जैसी फिल्मों में गाने गाए.